BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JBVNL के पूर्व अध्यक्ष और व्यवसायी की सांठगांठ की हो CBI जांच: भुवनेश्वर प्रसाद मेहता

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
JBVNL के पूर्व अध्यक्ष और व्यवसायी की सांठगांठ की हो CBI जांच: भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में धरना के माध्यम से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड जब से बना है ,तब से सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने राज किया है. तब से झारखंड को लूट खंड बनाया गया . पूर्व की रघुवर सरकार के संरक्षण में पूर्व के ऊर्जा सचिव के रिश्तेदार जेबीवीएनएल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रसाद और रामगढ़ के बिहार फाउंडरी के मालिक युवा व्यवसायी गौरव बुधिया की सांठगांठ से अरविंद प्रसाद को प्रत्येक वर्ष बिजली के टैरिफ कम करने के लिए करोड़ों रुपए दिए जाते थे जिसका पर्दाफाश जब हुआ तो अरविंद प्रसाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिए और उद्योगपति गौरव बुधिया अपने बचने के लिए हर हथकंडे को अपनाना शुरू कर दिया.

उन्होंने पत्रकारों से अपनी सफाई भी देना मुनासिब नहीं समझा. दोनों की सांठगांठ से रामगढ़ के कई कारखाने बंद हो चुके हैं. टैरिफ के मामले में अरविंद प्रसाद डीभीसी का रेट सबसे कम उसके, बाद टाटा, झारखंड सरकार का रेट सबसे ज्यादा रखते थे. डीभीसी के उपभोक्ता उद्योगपतियों से रुपए की वसूली कर डीभीसी का रेट कम करने के लिए प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए का लेनदेन होता था. आज जिन उद्योगपतियों का कल कारखानों के लिए झारखंड सरकार का बिजली का कनेक्शन लिया है. यह दोनों के मिलीभगत से बंदी के कगार पर है. और कई कारखाने बंद हो चुके हैं. इसीलिए आज धरना के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सुपुर्द करते हुए कामरेड मेहता ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि उक्त मामलों की जांच स्वच्छ एजेंसी से हो जाए तो करोड़ों रुपए की घोटाला सामने आएगा. जिसका एस टी कनेक्शन है.  उन लोगों के पास 25000 करोड रुपए की बकाया होने के बावजूद उन्हें डीभीसी का कनेक्शन दिया गया है. जिससे राज्य के राजस्व का तो चुना लगाया ही जा रहा है ,राज्य के झारखंड सरकार के बिजली कनेक्शन लेने वाले कल कारखानों पर बुरा असर पड़ रहा है.

आज जब कोविड-19 कोरोना महामारी के कारण राज्य के दूसरे जगहों पर काम करने गए मजदूरों का आगमन झारखंड हो गया है. अब रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो रही है. वैसे में यह दोनों की सांठगांठ से कल कारखाने बंद हो रहे हैं. रोजगार का भी अवसर समाप्त हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में झारखंड की सरकार अबीलंब सीबीआई जांच के आदेश दे. और अरविंद प्रसाद गौरव बुधिया को जेल भेजा जाय धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक , ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम खान ,रांची जीला सचिव अजय सिंह, चंद्रशेखर झा,उ मेश नजीर, मनोज ठाकुर, महीप पासवान, शराफत हुसैन ,फरजाना फारूकी, प्रीया प्रबीण , सहित कई लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विपक्ष कर रहा महागठबंधन के खिलाफ साजिश: राजद

Next Post

बिहार में मिले 180 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 8858

Next Post
बिहार में मिले 180 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 8858

बिहार में मिले 180 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 8858

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d