BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोल तस्करी में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा से cbi की पूछताछ

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
अभिषेक बनर्जी की साली के लंदन स्थित बैंक खाते में भेजी भी गई बड़ी रकम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है, सीएम ममता बनर्जी (mamata banerjee) के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (tmc) के सांसद अभिषेक बनर्जी (abhishek banerjee) के घर सीबीआई की टीम पहुंची. कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन देने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची थी और रुजिरा बनर्जी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है. वहीं सीबीआई की टीम अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची है और रुजिरा नरूला से पूछताछ कर रही है.
इसके अलावा रुजिरा बनर्जी की बहन मेनका गंभीर को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कोयला घोटाले से जुड़े कुछ संदिग्ध बैंक ट्रांसैक्शन अभिषेक की पत्नी रुजीरा के एकाउंट में हो सकता है, सीबीआई को इस बात का शक है, इसीलिए सीबीआई की टीम अभिषेक की पत्नी रुजीरा से सवाल करना चाहती है.
वहीं पत्नी को सीबीआई की ओर से पूछताछ का नोटिस मिलने के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर कहास आज दोपहर 2 बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर नोटिस दिया, हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है, अगर उन्हें लगता है कि वो इन चीजों का इस्तेमाल हमें डराने-धमकाने में करेंगे, तो वो गलती कर रहे हैं, हम वो नहीं हैं, जो कभी झुकेंगे. बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं थी, और कुछ देर रूक कर वहां से निकल गई.
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सीबीआई अवैध कोयला खनन और तस्करी के मामले में जांच कर रही है, सीबीआइ को अभिषेक की साली मेनका गंभीर के बैंकॉक के बाद लंदन में भी एक बैंक खाते की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इसमें मनी लांड्रिंग के जरिये बड़ी रकम पहुंचाई गई है.दरअसल पिछले कोलकाता स्थित एंटी करप्शन ब्रांच ने बंगाल के कुछ हिस्सों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के लीजहोल्ड एरिया से कोयले के अवैध खनन और उठाव के संबंध में भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का मामला साल 27 नवंबर को सीबीआइ ने दर्ज किया था. बंगाल के आसनसोल से लेकर पुरुलिया और बांकुड़ा तक और झारखंड में धनबाद से लेकर रामगढ़ तक कोल पट्टी में कई ऐसी खदानें हैं, जहां खनन कार्य बंद पड़ा हुआ है, पर वहां माफिया अवैध खनन अब भी कर रहे हैं.नवंबर 2020 में सीबीआइ ने इसी सिलसिले में ईसीएल के कई अधिकारियों, कर्मचारियों समेत रेलवे और सीआइएसएफ के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. सीबीआइ का आरोप है कि उक्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर कोयले का अवैध खनन और चोरी कर रहे हैं. इस मामले में सीबीआइ ने 28 नवंबर, 2020 को बंगाल में 45 जगहों पर छापे मारे जिसमें ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के ठिकाने भी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत, बुझ गए चार घरों के इकलौते चिराग

Next Post

कोरोनिल के सर्टिफिकेट पर छिड़ा विवाद

Next Post
कोरोनिल के सर्टिफिकेट पर छिड़ा विवाद

कोरोनिल के सर्टिफिकेट पर छिड़ा विवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d