BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBI का छापा, SHO और 2 सिपाही गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
CBI का छापा, SHO और 2 सिपाही गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः सीबीआई ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने रोहिणी जिले के विजय विहार थाने में तैनात एसएचओ एसएस चहल के साथ ही दो सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक प्लॉट पर कथित कब्जे को लेकर एसएचओ ने 5 लाख रुपये की रकम मांगी थी और बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ था.

प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ झगड़ा

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को एक शख्स ने इस मामले की शिकायत दी थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह विजय विहार इलाके में अपना मकान बनवा रहा था. आरोप है कि इस दौरान एक दूसरी पार्टी ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की.

झगड़ा होने की स्थिति में दोनों पार्टियों को विजय विहार थाने ले जाया गया जहां पर सिपाही की मार्फत एसएचओ ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता ने जब यह पैसे देने में असमर्थता जाहिर की तो मामला 2 लाख रुपये में तय हुआ.

शिकायतकर्ता ने इस बाबत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को सूचना दी और अपनी शिकायत में कहा कि वह इस काम के लिए एसएचओ को पैसे नहीं देना चाहता. लिहाजा इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए.

छापे के बाद एसएचओ ने की भागने की कोशिश

शिकायत के आधार पर सीबीआई टीम ने पहले मामले की आरंभिक जांच की और उसके बाद जाल बिछाकर विजय विहार थाने में छापा मारा, जहां रिश्वत की रकम दी जा रही थी. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई का छापा पड़ता देख एसएचओ थाने से भागने लगा, जिस पर सीबीआई टीम के अधिकारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा.

इसके बाद सीबीआई ने एसएचओ और अन्य लोगों के कार्यालय के साथ ही आवासों पर भी छापेमारी की. सीबीआई का दावा है कि इस दौरान अनेक दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है. इन तीनों को आज दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारों साल पुरानी परंपरा टूटी… गोवर्धन में नहीं लगेगा करोड़ी मेला

Next Post

2 दिनों के लिए भाजपा ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

Next Post
2 दिनों के लिए भाजपा ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

2 दिनों के लिए भाजपा ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d