BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBI की कर्नाटक पुलिस अफसरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in Uncategorized
CBI की कर्नाटक पुलिस अफसरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

CBI की कर्नाटक पुलिस अफसरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सीबीआई ने आई-मोनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) पोंजी घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के परिसरों समेत उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 15 जगहों पर छापे मारे. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी की टीमों ने बंगलूरू में 11 स्थानों के अलावा मांड्या, रामनगर, बेलगाम व मेरठ में एक-एक स्थान पर तलाशी ली.

सीबीआई की छापेमारी टीमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, फॉरेंसिक ऑडिटर, कंप्यूटर फॉरेंसिक विशेषज्ञ, बैंकर और विभिन्न अन्य नियामक विभागों के अधिकारी शामिल थे. सीबीआई का आरोप है कि इन अधिकारियों ने आईएमए समूह की इकाइयों के खिलाफ जांच की और कंपनी के अनुकूल रिपोर्ट तैयार कर उसे क्लीन चिट देने का काम किया था.

इसके बाद आईएमए समूह की इकाइयों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी. इसका नतीजा यह हुआ कि पोंजी घोटाला दब गया. जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कर्नाटक के विभिन्न विभागों को कई बार पत्र लिखकर आईएमए ग्रुप में हो रही अनियमितताओं के प्रति आगाह किया था.

आरबीआई की इन्हीं चिट्ठियों के आधार पर कर्नाटक के आरोपी पुलिस अफसरों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई. सीबीआई ने कहा कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि कर्नाटक के शीर्ष पुलिस अफसरों ने जानबूझकर आईएमए ग्रुप की इकाइयों के खिलाफ जांच में ढिलाई बरती और कंपनी को बचाने के लिए क्लीन चिट दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तनावपूर्ण माहौल न होने दें “BNN BHARAT” की अपील

Next Post

सोशल मीडिया यूजर्स की अपील, ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जो स्थिति को बनाए तनावपूर्ण

Next Post
सोशल मीडिया यूजर्स की अपील, ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जो स्थिति को बनाए तनावपूर्ण

सोशल मीडिया यूजर्स की अपील, ऐसी कोई भी पोस्ट न करें जो स्थिति को बनाए तनावपूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d