BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBI उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत पर करेगी केस दर्ज

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in Uncategorized
CBI उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत पर करेगी केस दर्ज

CBI to file case against former Uttarakhand CM Harish Rawat

Share on FacebookShare on Twitter
विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में CBI तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी. CBI ने मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष यह जानकारी दी. अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को होगी.

मामले के अनुसार 2016 में एक निजी चैनल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक स्टिंग दिखाया था. इस स्टिंग में रावत सरकार बचाने के लिए विधायकों से सौदेबाजी करते नजर आ रहे थे. इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया था. राष्ट्रपति शासन लगाने का मामला पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फलस्वरूप रावत सरकार बहाल हो गई थी.

हरीश रावत ने CBI जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी
सरकार बहाली से पहले ही राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल की संस्तुति पर केंद्र ने इस स्टिंग मामले की जांच CBI से कराने के आदेश जारी कर दिए थे. रावत सरकार पुन: बहाल हुई तो कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल की ओर से की गई CBI जांच की संस्तुति को वापस लेने तथा मामले की जांच SIT से कराने का निर्णय लिया गया. केंद्र सरकार से इसे मंजूरी न मिलने पर रावत के खिलाफ CBI की ओर से पीआई (प्रारंभिक जांच) की जाती  रही.

हरीश रावत ने CBI जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई जारी है. भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने भी इस मामले में एक याचिका दायर की थी. हरीश रावत पर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था कि CBI जांच रद्द करने संबंधी राज्य कैबिनेट की बैठक विधि मान्य नहीं थी. मामले में 21 अगस्त को हुई सुनवाई में CBI ने स्टिंग मामले की प्रारंभिक जांच पूरी कर लिए जाने की जानकारी अदालत को दी थी और शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था. ताजा सुनवाई में CBI  ने अदालत को बताया कि वह इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ FIR दर्ज कराने जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड निर्माण के बाद पहली बार राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा पंचायत भवन : मुख्यमंत्री

Next Post

प्रभास की फिल्म ‘साहो’ ने 5वें दिन भी की धुआंधार कमाई

Next Post
प्रभास की फिल्म ‘साहो’ ने 5वें दिन भी की धुआंधार कमाई

प्रभास की फिल्म 'साहो' ने 5वें दिन भी की धुआंधार कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d