BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड से बंगाल तक कई जगहों पर CBI की छापेमारी

by bnnbharat.com
February 26, 2021
in समाचार
कोयला तस्करी: CBI ने तीन राज्यों में 40 स्थानों पर मारे छापे, तलाशी अभियान जारी
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोयला घोटाले मामले में जांच तेज हो गई है. आज सीबीआई और ईडी ने बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी की है. ईडी की कुल 16 टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं. इस छापेमारी में केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी टीमों के साथ मौजूद हैं. ये वही कोयला घोटाला है जिसमें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली से सीबीआई ने पूछताछ की थी.
गौरतलब है कि कोल इंडिया की कंपनी ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड की कोलियरी से बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी की शिकायत पर सीबीआई की 30 सदस्यीय टीम ECL की बंगाल और झारखंड स्थित कोयला खदानों की जांच कर रही है. इस बीच जांच की आंच ECL की देवघर स्थित एसपी माइंस, चितरा तक पहुंच गई है.
सीबीआई और विजिलेंस की टीम CMPDI के साथ मिल कर यहां कोयला खनन से लेकर कोयले के कारोबार और बाहर डिस्पैच का गहन जांच कर रही है. इस क्रम में सीबीआई ने एसपी माइंस चितरा के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच कर कई अहम जानकारी इकट्ठा की. टीम ने कोयला खनन और डिस्पैच के संबंध में पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली है.
एसपी माइंस के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे ECL में अवैध खनन की जांच चल रही है, उसी संदर्भ में सीबीआई की टीम यहां आई है और टीम ने माइंस में जा कर खुद इसकी पड़ताल की है. हालांकि महाप्रबंधक के अनुसार टीम द्वारा उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है.
कोलियरी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ टीम ने पूरा खनन क्षेत्र की फिजिकल जांच की है. कोयला खनन और डिस्पैच सहित कोयले से जुड़े कारोबार की पूरी जानकारी टीम ने इकट्ठा की है. इससे जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों को भी टीम द्वारा खंगाला गया. देवघर स्थित ECL के एसपी माइंस में कोयले का ओपन कास्ट खनन होता है.
मुख्य रूप से यहां से कोयला ट्रक के जरिये जामताड़ा रेलवे साइडिंग पहुंचाया जाता है. ऐसे में कोयला खनन से लेकर डिस्पैच तक कोयले की चोरी और तस्करी के आरोप लगते रहे हैं. इसमें बड़े कोल माफिया की संलिप्तता रही है. इनके तार बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल से जुड़े होने और उन्हें राजनीतिक संरक्षण की बात भी सामने आती रही है.संभवतः इसी टिप के आधार पर सीबीआई की टीम यहां पहुंची है. सीबीआई टीम के पहुंचने से कोलियरी प्रबंधन सहित कोयला कारोबार से जुड़े लोग और कोयला खनन सहित डिस्पैच का काम देख रहे कर्मचारियों में हड़कंप है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन के सदस्यों का मास्क और सैनिटाइजर से स्वागत

Next Post

PCCF (hoff) के पद से हटाए जा सकते हैं पीके वर्मा

Next Post

PCCF (hoff) के पद से हटाए जा सकते हैं पीके वर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d