BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE 12वीं की बची परीक्षा अभी स्थगित रहे: पासवा

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
CBSE 12वीं की बची परीक्षा अभी स्थगित रहे: पासवा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट और संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बाकी बची हुई परीक्षाओं को अभी स्थगित ही रखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने शेष बचे विषयों की परीक्षा के लिए जुलाई में तिथि प्रस्तावित की है, लेकिन कोरोना वायरस जनित व प्राकृतिक आपदा घोषित इस वैश्विक महामारी के कारण सारे विद्यार्थी अपने-अपने घरों और हॉस्टल में लगभग चार महीनों से बंद है. उनकी पढ़ाई भी बाधित हुई है, इस तनाव की स्थिति में उनके मानसिक हालात भी पूरी तरह से ठीक नहीं है.

पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक  को पत्र लिखकर  सीबीएसई की बारहवीं  कक्षा की परीक्षाऐं  जो कि जुलाई में प्रस्तावित हैं नहीं लेने का आग्रह किया है.

दूबे ने पत्र में कहा है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से पूर्व में ही बैठक के बाद यह संकेत दिया गया था कि सभी स्कूल 15 अगस्त के बाद खुलेंगे,उसी आधार पर जुलाई में होने वाली प्रस्तावित परीक्षा को भी अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड या हो चुके वार्षिक प्रायेगिक परीक्षाओं के आधार पर अंक देकर प्रवेश और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का डिजिटल इंडिया पर हमेशा जोर रहा है, वे हमेशा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की बात करते हैं, अगर परीक्षा लेना अनिवार्य ही है, तो तकनीक के इस दौर में सीबीएसई की वैकल्पिक प्रश्न आधारित कोई ऑनलाइन एग्जाम लिंक विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना चाहिए. उस लिंक पर विद्यार्थी अपने रॉल नंबर डालकर घर से ही आसानी से परीक्षा दे सकेंगे और जोखिम से बच पाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों को न्याय किट बांटकर कांग्रेस मनाएगी राहुल गांधी का जन्मदिनः कुमार राजा

Next Post

कोरोना को फैलने से रोकने में जागरूकता का है काफी अहम योगदान: संदीप मीणा

Next Post
कोरोना को फैलने से रोकने में जागरूकता का है काफी अहम योगदान: संदीप मीणा

कोरोना को फैलने से रोकने में जागरूकता का है काफी अहम योगदान: संदीप मीणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d