BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संकट के बीच CBSE ने 50% तक बढ़ाए परिक्षा केंद्र, नहीं बदलेगा शेड्यूल

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
पाक की धमकियों के बावजूद कश्मीरी छात्र पहुंच रहे हैं स्कूल, परीक्षाओं की डेटशीट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : देश में कोरोना संक्रमण के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए सीबीएसई ने इस बार बोर्ड परिक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में 50 प्रतिशत तक का इजाफा किया है. सीबीएसई का ऐसा करने के पीछे उद्देश्य समाजिक दूरी को सुनिश्चित करना है. हालांकि कक्षा 10 वींऔर 12 वीं के एक लाख से अधिक छात्रों ने सरकार से आग्रह किया है कि वे मई में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दें या उन्हें ऑनलाइन मोड में आयोजित करें
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा की खातिर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ा दिया है. जानकारी के मुताबिक सीबीएसई ने 4 मई से होने जा रही 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परिक्षाओं के दौरान सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए 2,500 अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है. हालांकि अधिकारियों ने ये भी कहा है कि वह देश भर में दूसरी कोविड -19 की लहर के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने की मांग पर विचार नहीं कर रहा है और एग्जाम के शेड्यूल को नहीं बदला जाएगा

परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई

बता दें कि इस वर्ष लगभग 340,000 स्टूडेंट्स के बोर्ड परीक्षा देने की संभावना है.सीबीएसई कंट्रोलर परीक्षाओं के अधिकारी सनम भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड ने पिछले साल के 5,000 केंद्रों की तुलना में इस साल भारत और विदेश में लगभग 7,500 परीक्षा केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि, “केंद्रों की संख्या बढ़ाने से अधिकारियों को अन्य कोविड -19 एहतियाती उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, हम परीक्षा केंद्रों पर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन कर सकेंगे .”

सीबीएसई बोर्ड ने स्टूडेंट्स को ये सुविधा दी

बता दें कि बोर्ड ने 1 अप्रैल को घोषणा की थी कि अगर कोई छात्र परिवार के किसी सदस्य के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की वजह से चल रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाता है तो स्कूल उनके लिए जून तक दोबारा टेस्ट कंडक्ट करेंगे. सीबीएसई ने पिछले महीने भी छात्रों को प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं के लिए केंद्र बदलने के लिए अपनी रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहा था.

दो पालियों में आयोजित की जाएंगी बोर्ड परीक्षा

इससे पहले फरवरी में, बोर्ड ने घोषणा की थी कि कक्षा 12वीं की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. सुबह 10.30 बजे से 12.30/1.30 बजे तक और 2.30 बजे से 4.30 / 5.30 बजे तक. ऐसा महामारी को देखते हुए एग्जाम के दिनों की संख्या को कम करने के लिए किया गया है.

इस बीच, गुरुवार शाम तक, 79,000 छात्रों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए, जिसमें मांग की गई कि देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई परीक्षा रद्द कर दी जाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाल ए झारखंड: नहीं मिली एंबुलेंस, बांस के सहारे मरीज को कंधे पर टांगा, 12 KM पैदल पहुंचाया

Next Post

विश्व बैंक ने कहा- अमेरिका, चीन और भारत की अगुवाई में होगी दुनिया की तरक्की

Next Post
विश्व बैंक ने कहा- अमेरिका, चीन और भारत की अगुवाई में होगी दुनिया की तरक्की

विश्व बैंक ने कहा- अमेरिका, चीन और भारत की अगुवाई में होगी दुनिया की तरक्की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d