BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन लेयर के लिफाफे में बंद रहेगा सीबीएसई का क्वेश्चन पेपर, ऑनलाइन होगी ट्रैकिंग

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
तीन लेयर के लिफाफे में बंद रहेगा सीबीएसई का क्वेश्चन पेपर, ऑनलाइन होगी ट्रैकिंग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का अलग-अलग लिफाफा तैयार किया है. परीक्षा कक्ष में जितने परीक्षार्थी होंगे, उसी के अनुसार प्रश्न पत्र की संख्या का लिफाफा तैयार किया जायेगा. कोरोना के कारण इस बार परीक्षा कक्ष में 12 से 24 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे.

ज्ञात हो कि अभी तक 24 प्रश्न पत्र का बंडल तैयार किया जाता था. जिन स्कूलों में बड़े कक्षा या हॉल हैं, वहां पर 24 परीक्षार्थियों को बैठाया जायेगा. स्कूलों को प्रश्न पत्र के बंडल की जानकारी बोर्ड को देनी है. उसी के अनुसार प्रश्न पत्र स्कूलों को भेजे जाएंगे. बोर्ड सूत्रों की मानें तो प्रश्न पत्र की ट्रैकिंग परीक्षा शुरू होने तक की जाएगी. परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्राचार्य द्वारा प्रश्न पत्र का लिफाफा खोला जायेगा. बैंक से प्रश्न पत्र लाने की जिम्मेवारी केंद्राधीक्षक की होगी. इसके लिए सभी केंद्राधीक्षक को एक कोड नंबर दिया जायेगा.

 सीबीएसई ने इस बार प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किये हैं. सीबीएसई दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को तीन लिफाफे में बंद किया जायेगा. बोर्ड से ही इसे तैयार कर भेजा जायेगा. लिफाफे का एक लेयर प्राचार्य के सामने खोला जायेगा. प्राचार्य द्वारा लिफाफे खोलने के बाद वीक्षक लिफाफे को लेकर परीक्षा हॉल में जायेंगे. इसके बाद लिफाफे का अंतिम लेयर परीक्षार्थी के सामने खोला जायेगा. सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर  सुमंत मिश्रा ने कहा प्रश्न पत्र को लेकर इस बार और कड़ाई रहेगी. प्रश्न पत्र की कोडिंग से ट्रैकिंग की जायेगी. परीक्षार्थी के सामने प्रश्न पत्र खोला जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी आदित्यनाथ सरकार का पांचवा व अंतिम 5.5 लाख करोड़ का बजट

Next Post

आंदोलन करने से कानून वापस नहीं होतेः तोमर

Next Post
आंदोलन करने से कानून वापस नहीं होतेः तोमर

आंदोलन करने से कानून वापस नहीं होतेः तोमर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d