BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे भर्ती बोर्ड की सीबीटी आधारित प्रतियोगिता परीक्षा 15 दिसंबर से

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
रेलवे यात्रियों को झटका, कैंसिल हुई 300 से ज्यादा ट्रेनें

रेलवे यात्रियों को झटका, कैंसिल हुई 300 से ज्यादा ट्रेनें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सीबीटी आधारित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा 15 दिसंबर, 2020 से ली जाएगी. प्रतियोगिता परीक्षायें तीन वर्गों- एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी), मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड कैटेगरी एवं level-1 कैटेगरी में ली जाएगी. प्रतियोगिता परीक्षायें 90 मिनट की होगी (दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय 120 मिनट होगा).

यह परीक्षा दो शिफ्ट (पाली) में ली जाएगी. प्रथम पाली की परीक्षा 10:30 बजे से 12:00 बजे तक ली जाएगी, जिसमें  परीक्षार्थियों को प्रवेश 9:00 बजे से 10:00 बजे तक दिया जाएगा. द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 बजे से 16:30 बजे तक होगी, जिसमें परीक्षार्थियों को प्रवेश 1:30 बजे से 2:30 बजे तक दिया जाएगा.

वैसे परीक्षार्थी जो इस परीक्षा को पहली बार दे रहे हैं, उनकी सहूलियत के लिए एक लिंक दिया जाएगा, जिसके द्वारा परीक्षार्थी मॉक टेस्ट दे सकते हैं एवं परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

इन प्रतियोगिता परीक्षाओं में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्देशित कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. परीक्षार्थियों को भी कोविड-19 से संबंधित पूरी जानकारी देनी होगी, यदि किसी परीक्षार्थी में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके लिए परीक्षा पुनः आयोजित (reschedule) की जाएगी.

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र उनके गृह राज्य में ही बनाने की कोशिश की जाएगी, विशेषकर महिलाओं एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए. परीक्षार्थी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) संबंधित रेलवे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं खुल रही TAC गठन की गांठ, उभरता दिख रहा राजभवन और राज्य सरकार के बीच मतभेद

Next Post

बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन सोमवार से चलेगी

Next Post
प्राइवेट ट्रेनों का सफर पड़ सकता है ‘महंगा’

बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन सोमवार से चलेगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d