रांची:- सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने आज नये वर्ष में दरभंगा हाउस, स्वर्ण रेखा बिल्डिंग, गोदावरी बिल्डिंग, अलखनंदा बिल्डिंग, दामोदर बिल्डिंग, मेन बिल्डिंग, न्यू बिल्डिंग स्थित सतर्कता विभाग सहित सहित सभी विभागों में जाकर कर्मियों से मिले। उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एन.के. अग्रवाल सहित महाप्रबंधक (प्रशासन) डॉ ए.के. सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

