रांची: सीसीएल के सीएमडी बीसीसीएल की कमान संभालेंगे. उन्हें इस कंपनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बीसीसीएल के वर्तमान सीएमडी गोपाल सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद 1 फरवरी, 2021 को पद संभालेंगे.
जारी आदेश में लिखा गया है कि छह माह या नियमित नियुक्ति होने तक वे सीएमडी के प्रभार में रहेंगे. सीसीएल के वर्तमान सीएमडी पीएम प्रसाद बीसीसीएल के सीएमडी रह चुके हैं.

