BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CCL ने श्रमिक ट्रेन में प्रवासी मजदूरों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
CCL ने श्रमिक ट्रेन में प्रवासी मजदूरों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों, प्रवासी मजदूरों एवं अन्य को घर वापस लाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं.

इसी क्रम में बुधवार को सैकड़ों प्रवासी कामगार और मजदूर श्रमिल स्पेशल ट्रेन (06194) ईरोड जंक्शन रेलवे स्टेशन (तमिलनाडु) से यात्रा प्रारंभ करते हुये भाया हटिया रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य स्थल धनबाद स्टेशन पहुंचे.

हटिया रेलवे स्टेशन में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने रेलवे प्रबंधन के सहयोग से स्पेशल श्रमिक ट्रेन से आवागमन करने वाले सभी प्रवासी मजदूरों सहित बच्चों के बीच फूड पैकेटस एवं पेयजल का वितरण किया. लगभग 2400 फूड पैकेटस और पेयजल बोतल का वितरण किया गया.

सीसीएल के अघ्यक्ष-सह-प्रबंधक निदेशक गोपाल सिंह के मार्गनिर्देशन में सीसीएल कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तन्मयता और कत्‍तर्व्‍य के साथ कर रहा है.

कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक महामारी के बीच आज पूरा देश एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. सीसीएल पूरे संवदेनशीलता, सजगता और समर्पण भाव से कर्तव्‍य का निर्वहन कर रहा है.

इसी कड़ी में विगत दिनों सीसीएल ने स्पेशल श्रमिक ट्रेन से यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगो के बीच फूड पैकेटस एवं पेयजल बोतल उपलब्‍ध कराया.

सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के नेतृत्‍व में सीसीएल अपने सीएसआर के तहत रांची, हटिया और बरकाकाना रेलवे स्टेशन से गुजर रही ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन में सफर कर रहे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के बीच फूड पैकेटस एवं पेयजल का वितरण कर उन्हें सहायता पहुंचा रहा है.

रंजन ने कहा है कि कोविड-19 से उत्‍पन्‍न इस विपरित समय में सीसीएल टीम प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार, छात्रों के साथ है. अपने सीएसआर योजनाओं के अंतर्गत लोक-कल्‍याणकारी कार्य आगे भी जारी रखेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Blast: झारखंड में मिले 62 नये कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 1518

Next Post

ट्यूशन फीस माफ करने में फेल हुए शिक्षा मंत्री, ठगे गए अभिभावक: चंद्र प्रकाश चौधरी

Next Post
ट्यूशन फीस माफ करने में फेल हुए शिक्षा मंत्री, ठगे गए अभिभावक: चंद्र प्रकाश चौधरी

ट्यूशन फीस माफ करने में फेल हुए शिक्षा मंत्री, ठगे गए अभिभावक: चंद्र प्रकाश चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d