रांची: कोरोना काल में सीसीएल प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुये मगध आम्रपाली क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभायी है. जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के लड़ाई में मजबूती लाने के लिए चतरा एवं लातेहार जिला को दस-दस लाख रुपया सीएसआर फंड से दिया गया.
विभिन्न गांवों में 3800 सूखा अनाज के पैकेट वितरित किये गये. इसके अतिरिक्त जरूरमंद लोगों को भी अनाज उपलब्ध कराया गया. टंडवा ब्लॉक ऑफिस, उरसु, बिमलात, कुमरांग कला आदि गांवों को सैनिटाईज किया गया और 7500 मास्क भी वितरित किये गये.
सीसीएल चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न विस्थापित गांवों में नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे ग्रामीणों की निःशुल्क जांच, चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.
आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मगध-आम्रपाली परियोजनाओं में एक-एक नया एम्बुलेंस सीएसआर के अंतर्गत संचालन किया जा रहा है, जिससे 24 घंटे आपात सेवा उनके लिए उपलब्ध है.

