BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पद सम्भालते ही CDS ने की व्यूह की रचना

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
पद सम्भालते ही CDS ने की व्यूह की रचना

पद सम्भालते ही CDS ने की व्यूह की रचना

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  देश में पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति के साथ ही दुश्मनों के खिलाफ जंग में चक्रव्यूह रचने के लिए थिएटर कमांड्स बनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

जनरल बिपिन रावत ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालते ही संकेत दे दिए थे कि देश में थिएटर कमांड्स बनाए जाएंगे.

जंग के दौरान तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल रहे और सटीक रणनीति से दुश्मन को चारों खाने चित किया जाए, इसी के लिए यह सिस्टम तैयार किया जाएगा. बता दें कि थिएटर कमांड्स का निर्माण भौगोलिक आधार पर किया जाता है

मसलन पहाड़ी क्षेत्र, राजस्थान के रेगिस्तान, मैदान इलाके. तीनों सेनाओं के साथ अन्य सैन्य बलों को एक जैसे भौगोलिक और रणनीतिक क्षेत्र में साथ लाकर एक ही ऑपरेशनल कमांडर के नेतृत्व में थिएटर कमांड बनाया जाता है.

 थिएटर कमांड्स क्या है

एक ही भौगोलिक क्षेत्र में तैयार थिएटर कमांड्स का लक्ष्य एक युद्ध क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में रखना है. जल, थल और हवा में आपसी सामंजस्य बनाकर युद्ध में सफलता हासिल करने का काम यही थिएटर कमांड्स सुनिश्चित करते हैं.

 जरूरी  है थिएटर कमांड्स

देश के करीब 15 लाख सैन्य बल को एकजुट करने के लिए थिएटर कमांड जरूरी है। इससे आधुनिकीकरण का खर्च कम होगा क्योंकि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सभी कमांड के अंतर्गत आने वाले सभी सैन्य बल कर सकेंगे. अभी देश में सिर्फ एक थिएटर कमांड है. इसकी स्थापना वर्ष 2001 में अंडमान निकोबार में किया गया था. वैसे देश में अभी तीनों सेनाओं के अलग-अलग 17 कमांड्स हैं. सात थल सेना के पास, सात वायुसेना के पास और तीन नौसेना के पास. इसके अलावा एक स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड है जो परमाणु शस्त्रागार को सुरक्षा देता है और उसे संभालता है. इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी. देश में अभी सिर्फ एक थिएटर कमांड है। वर्ष 2001 में इसे अंडमान निकोबार में बनाया गया था।

तीनों सेनाओं के पास अलग-अलग 17 सिंगल कमांड है,  जिन्हें छह थिएटर कमांड में लाने का सुझाव दिया गया है.

  • पश्चिमी थिएटर कमांड : पाक सीमा से सटे पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कच्छ का क्षेत्र
  • उत्तरी थिएटर कमांडःजम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पहाड़ी इलाका
  • पूर्वी थिएटर कमांडःपूर्वोत्तर से सटी चीन सीमा का इलाका, बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा वाला क्षेत्र
  • दक्षिणी थिएटर कमांडःदेश के तीनों तटों की सुरक्षा के लिए एकीकृत कमांड
  • एयरोस्पेस थिएटर कमांडः आसमान की रक्षा के लिए

लॉजिस्टिक्स थिएटर कमांडःसभी थिएटर कमांड्स के बीच साजो-सामान पहुंचाने का काम करेगा। साथ में विदेशी थिएटर कमांड्स से तालमेल बैठाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपप्रमुख ने किया कंबल वितरण

Next Post

हत्या के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन

Next Post
हत्या के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन

हत्या के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d