BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मनाएं छठ महापर्वः उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पलामू उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार ने आज पलामू जिला मुख्यालय स्थित कोयल नदी तट के टॉउन हॉल, पंपूकल एवं सिंगरा स्थित अमानत नदी छठ घाट का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, पानी में बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग सहित छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन आदि की सुविधाओं का जायजा लिया.

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सरकार की ओर से जारी परिवर्तित गाइडलाइन के आलोक में सभी व्रतियों, पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि छठ घाट और उसके आसपास तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन वाले मार्गो में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छ रखें.

उन्होंने समुचित सफाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया साथ ही सफाई के बाद घाटों के आसपास एवं मार्ग एवं नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने सड़कों एवं छठ घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि छठ पूजा नदी, तालाब,  झील,  सरोवर व अन्य जलाशयों आदि सार्वजनिक स्थानों पर मनाया जा रहा है, ऐसे में कोविड-19 के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन जरूर करें. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित मुख्यतः 3 सिद्धांतों का पालन करें.

घर से निकलते समय मास्क जरूर धारण करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. साथ ही हैंड सैनेटाइजर से हाथों की सफाई करते रहें  या साबुन पानी से भी हाथों को धोकर स्वच्छ रखें. छठ घाटों के पानी में थूकने की मनाही है,  ताकि कोविड-19 के संक्रमण के खतरे से बचा जा सके.

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर कोई भी दुकानें एवं स्टॉल नहीं लगाना है. दंडाधिकारियों एवं पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने उम्मीद जताया कि सभी के सहयोग से छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा.

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा को लेकर सुदृढ़ एवं सुगम व्यवस्था करने, कोविड-19 के गाईडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया.

साथ ही छठ पूजा समिति के सदस्यों से पूजा में सहयोग की अपील की. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार छठ पूजा कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ फेस मास्क पहनना जरूरी होगा.

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित कराई गयी है. जिन घाटों पर छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है, उन सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गो में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि घाट तक पहुंचने एवं दंड प्रणाम देने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो.

इसके अलावा छठ घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए रुकने, बैठने, पेयजल, शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कोयल नदी के टाउन हॉल/गिरवर स्कूल स्थित छठ घाट के पर व्रतियों की रहने, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने एवं पानी की बैरिकेडिंग को दुरूस्त करने तथा सेक्टर में जवानों को तैनात करने का निदेश दिया. पंपूकल छठ घाट के समक्ष जाम कि स्थिति को देखते हुए वाहनों की इंट्री नहीं होने देने एवं यहां के मार्ग की संकीर्णता को देखते हुए नो पार्किंग जोन घोषित करने का निर्देश दिया.

सिंगरा के अमानत नदी छठ घाट पर अत्यधिक वाहनों की आवागमन को देखते हुए वाहन पार्किंग सुदृढ़ करने एवं व्रतियों, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए  मार्ग को सुगम करने एवं वहां हो रहे लाइटिंग व्यवस्था की दूरियों को बढ़ाते हुए पूरे छठ घाट क्षेत्र में लाइटिंग करने एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया.  उपायुक्त ने सिविल सर्जन को फोन कर टाउन हॉल/गिरवर स्कूल,  बेलवाटिका के पंपुकल आदि छठ घाटों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पद्मश्री दिगंबर हांसदा के निधन पर जताया शोक

Next Post

ट्रैफिक प्रबंधन व पार्किंग की है समुचित व्यवस्थाः पुलिस अधीक्षक

Next Post
ट्रैफिक प्रबंधन व पार्किंग की है समुचित व्यवस्थाः पुलिस अधीक्षक

ट्रैफिक प्रबंधन व पार्किंग की है समुचित व्यवस्थाः पुलिस अधीक्षक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d