जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी में गुरुवार को एक बैठक की गई जिसमें आने वाले गणेश चतुर्थी और मोहर्रम त्योहार पर जारी शासनादेश के संबंध में लोगों को जानकारी दी गयी.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम करछना आकांक्षा राना ने कहा कि सरकारी निर्देश के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर गणेश प्रतिमा व ताजिया निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।.त्योहार पर कहीं भीड़ नहीं होगी और सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य होगा.
एसओ भुवनेश कुमार चौबे ने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाय. चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.
बैठक में मौलाना यूसुफ, तारिक नियाजी, मौलाना शोलम, इश्तियाक अहमद सहित क्षेत्र के ताजियेदार व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे.

