BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सादगी से मनाएं करम पर्व, सामाजिक दूरियां भी रखें

केन्द्रीय सरना समिति की बैठक में हुआ निर्णय

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
सादगी से मनाएं करम पर्व, सामाजिक दूरियां भी रखें
Share on FacebookShare on Twitter

सरना टोली हतमा में केन्द्रीय सरना समिति के तत्वाधान में आज करम महापर्व से सम्बंधित आवश्यक बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुण्डा ने किया.

मुख्य पहान जगलाल पहान ने बताया की कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुऐ इस वर्ष दिनांक 29 अगस्त को करम पुजा रात्रि 08 बजे पारंम्पारिक धार्मिक विधि विधान एंव रीति रिवाज तथा सादगी के साथ करे. करम देव का रात भर जागरण कर प्रातः 30 अगस्त को टोलो मोहल्लो के डिण्डा करम का एंव 31 अगस्त को मौजा के राजी करम का घर- घर भम्रण कराकर विधि विधान एंव रीति रिवाज से विसर्जन करे.

केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुण्डा ने कहा की केन्द्रीय सरना समिति की विशेष बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की सभी करम पूजा करने वाले भाईयों बहनों से आग्रह किया जाता है कि कोरोना महामारी को विशेष ध्यान रखते हुए करम पूजा अखड़ा पर अनावश्यक भीड़ ना लगाऐ मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें तथा एक दूसरे से 02 मीटर की दुरी बनाऐ रखते हुऐ करम पुजा सम्पन्न करे.

मुण्डा ने करम महापर्व के अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति परिवार की और से समस्त झारखण्डवासियो को बधाई दी. उन्होंने समिति की ओर से राज्य सरकार से मांग किया कि आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था को देखते हुए करम पर्व पर 03 दिनों का राजकीय अवकाश घोषित करे तथा करम पूजा पूर्व सभी अखड़ा में साफ सफाई,बिजली,पानी,शौचालय,सेनेटाइजर एंव मास्क की व्यवस्था करे.

संरक्षक रामसहाय सिंह मुण्डा ने कहा कि राज्य के सभी पाहनों से आग्रह है की समय पर सभी करम अखड़ा में विधिवत पूजा सम्पन्न कराये.

महासचिव कृष्णकांत टोप्पो ने ईसाई मिशनरी बन्धूओ से भी आग्रह किया है कीअगर करम पर्व मनाना ही है तो अपने टोला के अखड़ा या मौजा के अखड़ा में पारंपरिक धार्मिक विधि विधान रीति रिवाज से करम मनाएं.

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, उपाध्यक्ष किरण तिर्की, सचिव डब्लू मुण्डा, अरूण पाहन, अनिल मुण्डा, अमर मुण्डा, कोषाध्यक्ष जगरनाथ तिर्की, बिरसा विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव, गार्गी कांके सरना समिति के विजय मुण्डा इत्यादि लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया, आत्मविश्वास भी बढ़ाया: ड्वेन ब्रावो

Next Post

महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

Next Post
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d