विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जनाधार सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी
रांची:- भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के लिये गौरव का क्षण है इसलिये इसे उत्सव के रूप में मनाएं,यह बात प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कही.
उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बल्कि यह पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है .
उन्होंने कहा कि जहां आज कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और अनेक क्षेत्रीय पार्टियां परिवार,वंशवाद से ग्रसित हैं वही भाजपा ने देश को एक नया विकल्प दिया है. सर्वस्पर्शी ,सर्वव्यापी और सर्व समावेशी भाजपा पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता पर दृढ़ है. पार्टी ने अपनी विकास यात्रा में अनेक संकल्प पूरे किए है. आगे की विकास यात्रा में अंत्योदय के साथ आत्म निर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना यह लक्ष्य है तभी मां भारती फिर से विश्वगुरु बनेगी.
सभी जिला और मंडलों में मानेगा का पार्टी का स्थापना दिवस
स्थापना दिवस को मनाने केलिये प्रदेश भाजपा ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी के 27 सांगठनिक ज़िलों एवम 513 मंडलों में कार्यकर्ता पार्टी के महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुनेंगे. 10.20बजे पूर्वाहन में जेपी नड्डा का सम्बोधन होगा तत्पश्चात 10.30 बजे पूर्वाहन प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे.
इस अवसर पर कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाना,मिठाई,फल का वितरण सहित पार्टी के इतिहास विकास की चर्चा,केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करेंगे.
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी यह कार्यक्रम निर्धारित समय मे मनाया जाएगा जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,मुनेश्वर साहू सहित अन्य शामिल होंगे. सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से एक नेता शामिल होंगे.

