BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं, व्यक्तिगत तरीके से मनाएं

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं, व्यक्तिगत तरीके से मनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: रामनवमी 2021 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में उपयुक्त ने कहा कि  कोविड-19 महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं मनाकर व्यक्तिगत तरीके से सांकेतिक पूजा कर मनाएं. कोविड 19 गाइडलाइन के तहत जुलूस, शोभा यात्रा, अस्त्र शस्त्र का परिचालन निषिद्ध किया गया है. कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया जाय. उत्सव सार्वजनिक नहीं मनाना है. व्यक्तिगत तरीके से मनाएं. लापरवाही के कारण कोरोना की भयावह स्थिति देखी जा रही है. कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग , सैनिटाइजर का प्रयोग , हाट बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन किया जाय. सैनिटाइजर सभी दुकानदारों को रखने की अपील की गई. अपने परिवार समाज की सुरक्षा के लिए covid 19 का  जांच अवश्य कराएं. testing, tracking, treatment, के सिद्धांत पर चलें. कोविड वैक्सीनेशन सभी जगह लगाए जा रहे हैं. जिले या राज्य से बाहर से आने वाले लोगों का टेस्टिंग BDO/CO ध्यान देकर कराएंगे. जिला प्रशासन को सूचित करें कि अमुक व्यक्ति जिले या राज्य के बाहर से आया है. कोरोना  positive की संख्या बढ़ती जा रही है. अतः पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति आइसोलेट हो जाएं. वैक्सीनेशन से जीवन की रक्षा की जा सकती है. कोरोना positive व्यक्तियों को lungs में निमोनिया इंफेक्शन हो जाता है और आदमी मर जाता है. करोना में हीऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे होने पर ऑक्सीजन दी जाने की व्यवस्था अस्पताल में की गई है. जिनका ऑक्सीजन लेवल निम्नतम होगा, उन्हें ऑक्सीजन अतिरिक्त दी जाएगी. उपायुक्त ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि सभी लोग टीकाकरण कराएं और स्वयं के साथ समाज की रक्षा करें.

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने कहा कि सभी लोगों की ओर से जानकारी दी गई कि क्या करना है और क्या नहीं करना है . अपितु पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का आघात ज्यादा है . कोरोना वायरस का स्वरूप बदल जा रहा है . विगत वर्ष आप सभी के सहयोग से अच्छी तरह कोरोना को नियंत्रित किया जा सका था. इस बार भी हम सभी को साथ मिलकर इस कोरोना महामारी से लड़ना है . सभी लोगअपने स्तर से लोगों को समझाइए, नहीं समझते हैं तो सूचित करें. आगंतुकों पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अगर वह आगंतुक संक्रमित है तो पूरे परिवार को संक्रमित कर चला जाएंगा.

उपविकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा ने कहा कि कोरोना जांच के लिए सैंपल का कार्य रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित विभिन्न केंद्रों में की जा रही है.

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि आज विशेष वैसिनाशन/ जांच शिविर का आयोजन सभी पंचायतों में किया जा रहा है. अतः सभी लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करा लें. उन्होंने बताया कि कोविड का लक्षण बुखार, खांसी, बदन दर्द, थकावट, स्वाद /सूंघने की शक्ति समाप्त हो जाना है.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भ्रम फैलाने वालों को चिन्हित करें. डॉ को सहयोग करे.बैठक में अजय पंकज,राजकिशोर महतो,मनमोहन साहू,कमला देवी,सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद ,अफसर कुरैसी, कंवलजीत सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे.सभी ने रामनवमी की शुभकामनाये देते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने का आस्वस्त किया. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना प्रभारी सहित महाबीर मंडल कुडू, कैरो, लोहरदगा, सेन्हा आदि के लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती

Next Post

बेकाबू कोरोना: DC ने लोगों से मांगा सहयोग, कहा- हालात बेहद चुनौतीपूर्ण, लेकिन घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर का करें उपयोग

Next Post
उपायुक्त ने किया अनगड़ा ब्लॉक का दौरा, सीएचसी का भी औचक निरीक्षण

बेकाबू कोरोना: DC ने लोगों से मांगा सहयोग, कहा- हालात बेहद चुनौतीपूर्ण, लेकिन घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर का करें उपयोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d