BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: स्थानीय केकेएन स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक अश्वनी सिन्हा की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया.

 इसमें जैप-5 के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सार्जेन्ट मेजर शेरू रंजन व सार्जेन्ट द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया.

ज्ञातव्य है कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत् परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक-20.01.2020 से चल रहा था, जिसके तहत आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. इस मौके पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे. राष्ट्रीय एकता और इसकी क्षमता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि अपना शत प्रतिशत योगदान देते हुए इसका पूर्ण सम्मान करें.

इसके अलावे पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को परेड को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल पूर्ण

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हम सभी को चाहिये कि हम देशभक्ति से ओत-प्रोत हो शान्तिपूर्ण ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनायें एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सभी सहयोग करें. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मुख्य अतिथि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा.

इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस माध्यम से मतदाता शिक्षा और मतदाता जागरूकता के सन्देश प्रेषित किए जाएंगे, जिसमें आप सभी का सहयोग आपेक्षित है.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी परमेश्वर मुंडा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बर्फबारी के कारण अस्पताल में फंसी महिला, 6 किमी बर्फ में चलकर मां-नवजात को स्ट्रेचर से ले गए जवान

Next Post

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

Next Post
बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d