BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

श्रद्धा एवं सतर्कता के साथ मनाएं दुर्गा पूजा

आपसी सहयोग से ही रुकेगा कोरोना का संक्रमण

किसी भी स्तिथि में पंडालों में भीड़ न लगने दें

पूजा के दौरान विधि- व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर 100 नंबर का करें उपयोग

मेदिनीनगर (पलामू): समाहरणालय के ब्लॉक ए में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा त्योहार मनाने को बात की गई. 

उपायुक्त ने सरकार द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने सभी पूजा समिति के सदस्यों से पंडाल/मंडप में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति प्रवेश न करें इसके लिए समिति के सदस्यों को प्रति नियुक्त कर अनुपालन कराने को कहा.

उपायुक्त ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा मनाने को लेकर किसी प्रकार का रोक नहीं है. बस आवश्यकता है कोविड-19 से बचाव हेतु सतर्कता बरतने की. उन्होंने पूरे विधि विधान तथा पूरे श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की अराधना करने की बात कही.

उन्होंने जिले में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की. उपायुक्त ने शांति समिति तथा पूजा समिति सदस्यों से कहा यदि किसी प्रकार की सुझाव अथवा कठिनाई हो तो उसे बताएं जिला प्रशासन द्वारा उसका निराकरण किया जाएगा.

बैठक में शांति समिति सदस्यों द्वारा त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई इत्यादि दुरूस्त करने का आग्रह किया गया. जिस पर उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व के दौरान विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, शहर की साफ-सफाई की समस्या नहीं होगी.

उन्होंने बैठक में मौजूद प्रभारी नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह को शहर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही शहरी क्षेत्र के पोल में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाईट लगाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूजा का प्रदर्शन छोटे पंडालों में किया जाए, ताकि पंडालों में भीड़ न लगे.

साथ ही उन्होंने पूजा पंडाल में उपस्थित होने वाले लोगों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल यथा सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के संबंध में केंद्र तथा राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा. पूजा पंडाल के आयोजकों को सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा लागू किए जाने वाले सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. 

बैठक में मौजूद डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा स्वच्छता से मनाने हेतु सभी पंडालों में नगर निगम के द्वारा 2- 2 डस्टबिन रखने की बात कही. साथ ही साथ उन्होंने पंडालों के आसपास के नालियों को स्लैब से कवर करवाने की बात भी कही. 

बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा जारी एसओपी का निश्चित रूप से अनुपालन कराने की बात बताते हुए कहा कि पंडाल में कम से कम लोगों को प्रवेश करने दें.

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से पूजा के दौरान सभी पूजा मंडपों सहित जिला में सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहर में भीड़ की स्तिथि उत्पन्न न हो इसके लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रायल रन लिया जा चुका है. इसे पूजा के दौरान इसे लागू किया जाएगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों तरफ से घिरा रहना आवश्यक है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी तरह का मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा.

दुर्गा पूजा पंडाल के पूरे क्षेत्र में खाने-पीने के सामान का स्टॉल/ठेला/खोमचा लगाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. विसर्जन के दौरान मां की प्रतिमा के साथ सिर्फ 4 लोग तथा पुलिस बल के 2 सिपाही मौजूद रहेंगे. 

वही बैठक में मौजूद दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा जोहरी ने उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को आश्वासन दिया कि वे सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा को मनाएंगे. उन्होंने जिला प्रशासन से विसर्जन के दौरान घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने की बात कही.

बैठक में उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों को भव्य रूप नहीं दिया गया है जिससे लोगों की भीड़ लगने की संभावना कम है. उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु घेरा बनवाया जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों को कोविड-19 के दिशा निर्देश को अक्षरसः पालन करने वाले पंडालों को सम्मानित किया जाएगा.

बैठक में उपस्थिति…

बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के अलावा उप महापौर मंगल सिंह, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुजीत कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ केनेडी, उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा सहित दुर्गा पूजा महासमिति  के सदस्यों के अलावा शहर में लगने वाले विभिन्न पूजा पंडालों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

https://bnnbharat.com/notice-to-the-indentors-sitting-on-a-dharna/
https://bnnbharat.com/police-got-huge-success-4/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

Next Post

हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Next Post
शेयर बाजार में रौनक, 292 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d