मोकिम अंसारी,
हजारीबाग: सिमरिया प्रखण्ड के पुंडरा गांव में दिवंगत सिमरिया विधानसभा के विधायक रामचन्द्र राम की पुण्य तिथि मनाई गई. श्रधापूर्ण उनकी आत्मा की शांति के लिए परिजनों से लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किया. स्व रामचन्द्र राम की यह 11 वीं पुण्य तिथि मनाई गई. उनके पुत्र मनोज चन्द्रा व उनकी धर्म पत्नी सीता देवी,पतोहू प्रेमलता चन्द्रा ने पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से कहा कि सिमरिया विधानसभा के प्रखर नेता व विधायक थे. जो अपने जीवन काल में निष्ठा पूर्वक राजनीतिक जीवन को गुजारते हुए दुनियां से अलविदा कर गए.
उन्होंने रिश्वत के खिलाफ कई बार मुहिम चलाई. ग्रामीणों की शिकायत पर पदाधिकारियों से कई बार उनकी झड़प तक हो गयी थी. बता दें कि स्व.रामचन्द्र राम 2008 के उप चुनाव में सिमरिया विधानसभा से जनता ने अपना बहुमत सौपा था. अल्प अवधि में हीं ह्रदय गति रुक जाने के कारण 3 मार्च को दुनिया को अलविदा कह गए.
मौके पर कृष्णा साहू,सरजू राणा,जागेश्वर दास,सुरेश यादव,मो. फारूक,चंद्रदेव साहू,लखन साहू,रामेश्वर राम,रामाशंकर राम,छोटू सिंह भोगता, विनोद महतो,रामनगीना राम,अमित राजा,दिलीप योगी,प्रिंस कुशवाहा,राजेन्द्र साहू के अलावे दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि व परिजन शामिल थे.

