Ranchi: झारखंड साइंस फोरम और एडवा के संयुक्त तत्वावधान में आज अखिल भारतीय आह्वान पर आज झारखंड मे भी वैज्ञानिक चेतना दिवस मनाया गया. उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को ही अंधविश्वास के खिलाफ अलख जगाने वाले और देश में वैज्ञानिक चेतना के प्रचार – प्रसार के योद्धा डॉ नरेंद्र दाभोलकर की हत्या धार्मिक कट्टरपंथियों ने कर दी थी. तब से इस दिवस को पूरे देश मे वैज्ञानिक चेतना दिवस के रूप मे मनाया जाता है.
ऑल इंडिया पीपुल्स साइंस नेटवर्क (AIPSN) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन्स एसोसिएशन (AIDWA) के नेतृत्व में झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, साहेबगंज, डाल्टनगंज में वैज्ञानिक चेतना के पक्ष मे और अंधविश्वास के खिलाफ पोस्टर और बैनर के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया.भारी वर्षा के बावजूद
कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के प्रति बढते अंधविश्वास,रोग से निपटने के लिए जादू टोना का इस्तेमाल और कोरोना को” देवी”मानकर उसके लिए पूजा – पाठ किए जाने के खिलाफ वैज्ञानिक जागरूकता के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सड़कों पर मार्च किया.
अखिल भारतीय पीपुल्स साइंस नेटवर्क और एडवा सोशल मीडिया और जन अभियान के माध्यम से इस तरह का कार्यक्रम जारी रखेगा.

