BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धूमधाम से मनाया गया विश्व आयकर दिवस, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रिजली विजेता तथा सेक्रेड बना उपविजेता

कोडरमा: विश्व आयकर दिवस के अवसर पर झुमरीतिलैया स्थित आयकर कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आयकर सम्बंधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत ऑडियो-वीडियो विजुअल के माध्यम से आयकर सम्बंधित इतिहास तथा वर्तमान की जानकारी दी गयी।

तत्पश्चात उसके उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक सुबोध राणा ने आयकर दिवस के बारे में बताया कि आज आयकर का 159 वाँ वर्ष गांठ मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सन 1860 ई. में भारत में जेम्स विल्सन के द्वारा किया गया था। वहीं एडवोकेट प्रदीप हिसारिया ने आयकर के बारे मेंऑनलाइन होने के फायदे के बारे में बताया। जबकि सीए सुधीर कुमार ने कहा की जो भी फार्म आयकर सम्बंधित भरे जाते हैं वो शिक्षित आयकर परामर्शदाता के द्वारा ही सलाह लेकर भरे अन्यथा त्रुटियां रहने की संभावना रहती है और आयकर विभाग से नोटिस भी आ सकता है। आयकर अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा पिछले वर्ष की तुलना में आयकर और आयकर दाताओ की कोडरमा में करीब 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, परंतु यह पर्याप्त नही है। उन्होने बताया कि आयकर का योगदान दोनों तरफ से (करदाताओ कि सँख्या और आयकर शुल्क में बढ़ोतरी) के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि आयकर विभाग इम्फोर्मेशन बेस्ड लेन देन की जानकारी लेती रहती है, और उसी के आधार पर संवीक्षा स्क्रूटनी का चयन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा “राष्ट्र निर्माण में आयकर की भूमिका” पर एक भाषण प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें शहर के चार विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमे मेरिडियन अकादमी, डीएवी, ग्रिज़ली व सेकेर्ड हार्ड स्कूल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम ग्रिज़ली की उपासना कृति, द्वियीय सेक्रेड हार्ड स्कूल की अंशिता सिंह तथा
तृतीय डीएवी स्कूल की अर्पिता बर्णवाल रहीं। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में प्रदीप भारद्वाज, महेश दारूका तथा रुही अग्रवाल थे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आनन्द मेहरा, विनोद कुमार, अभिनाश सेठ, कुमार पुजारा, वंदना अग्रवाल, विजय यादव सहित कई लोग शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसीबी को चाइबासा के कार्यपालक अभियंता के घर से मिला 9 लाख 5 हजार 200 रुपए

Next Post

एएसपी रैंक के सात अधिकारियों का तबादला

Next Post

एएसपी रैंक के सात अधिकारियों का तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d