BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री सत्यानंद भोगता के पैतृक गांव में जश्न

by bnnbharat.com
December 31, 2019
in Uncategorized
मंत्री सत्यानंद भोगता के पैतृक गांव में जश्न

मंत्री सत्यानंद भोगता के पैतृक गांव में जश्न

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा के राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता को झारखण्ड सरकार में मंत्री बनाये जाने को लेकर पूरे जिलें में जश्न व उत्साह का माहौल है. लेकिन इस बार चुनाव जीतने के बाद से ही उनके पैतृक गांव में अलग सा रंग दिख रहा है. चतरा सदर प्रखंड के मोकामा पंचायत के कारी गांव के रहने वाले सत्यानंद भोक्ता तीसरी बार विधानसभा की चैखट तक पहुंचे हैं.

राजद के टिकट पर भाग्य आजमाने वाले सत्यानंद भोक्ता ने चतरा सीट से विजय हासिल की और वह सूबे के राजद की ओर से एकमात्र विधायक बन गए. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दिन ही सत्यानंद भोक्ता को मंत्री परिषद का सदस्य बनाया गया, जिससे पूरे गांव में गजब की खुशी का लहर है.

बुजुर्ग, महिला व अपने परिजन के अलावा गांव के सभी लोग गुलाल और रंग से सराबोर होकर खुशियां मना रहे हैं जैसे लगता है कि गांव में होली और दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही गांव में जश्न का माहौल है, जो अभी तक चल रहा है. मोकतमा पंचायत के मुखिया टेकन राम हो या उनकी भाभी शनिचरी देवी सभी की आंखों में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पूरे राज्य का विकास का सपना है. हालांकि इससे पहले भी सत्यानंद भोक्ता दो बार मंत्री परिषद के सदस्य रह चुके हैं.

वर्ष 2000 और वर्ष 2005 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी और दोनों बार राज्य मंत्री परिषद के सदस्य भी रहे थे. लेकिन वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सत्यानंद भोक्ता ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और प्रचंड मत से चतरा विधानसभा के विधायक बने. विधायक बनने के साथ ही उनके मंत्रिपरिषद में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन यह सपना अब हकीकत बन चुका हुआ है. उसके बाद से क्षेत्र में जश्न का माहौल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने 20 दिनों में रघुवर दास के अभेद्य किले को किया ध्वस्त

Next Post

पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post
पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तानी फ़िल्मकार ने डॉन के सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d