रांची: शनिवार को झारखंड के नक्सालियों के गढ़ में लोकतत्र का जश्न मना. झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 13 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. इस चरण में घोर नक्सलि प्रभावित जिले भी शामिल थे. यहां एक-दो घटनाओं को छोड़ दे तो मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई. कुछ बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना जरूर हुई. ओवर ऑल 3 बजे तक 62.87 प्रतिशत मतदान होने की खबर है.
बुलेट को बैलेट से जवाब
गुमला में नक्सलियों के बुलेट का जवाब मतदाताओं ने बैलेट से दिया. शनिवार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही पुल उड़ाकर और बम विस्फोट कर मतदाताओं में दहशत फैलाने की कोशिश नक्शनिवयों ने की थी. हालांकि इसका मुंहतोड़ जवाब मतदाताओं ने वोट से दिया. मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाता सुबह से ही पहुंचने लगे थे. मतदान के आंकड़े बताते हैं कि इन 13 विधानसभाओं में सबसे अधिक वोट. गुमला विधानसभा क्षेत्र में ही पड़े. यहां 67.30 प्रतिशत वोट डाले गए.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे
चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था. इसके अलावा बूथों की वेबकास्टिंग की जा रही थी. चुनाव से पहले नक्सली घटना को देखते हुए चुनाव आयोग ने स्पेशल पुलिस ऑर्ब्जबर एम.के दास को नियुक्त किया था. वे भी पूरी तरह इस पर नजर रखे हुए थे. पल-पल की सूचना उनके पास आ रही थी. उसके बाद वे आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे.

