रांची: केनरा बैंक के रांची अंचल कार्यालय 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम सुरक्षा प्रहरी और अंचल प्रमुख हितेश गोयल द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया. राष्ट्रगान जन गन मन की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रीयता से ओतप्रोत हो गया.
सहायक महा प्रबंधक अशोक कुमार प्रसाद, पीके चंदा, बिजय शंकर झा, संजीव कुमार, मंडल प्रबंधक महामाया प्रसाद राय और पंकज महतो सहित अन्य कार्यपालक द्वारा बैंक की सामाजिक और आर्थिक भूमिका को रेखांकित किया. साथ ही वित्तीय समावेशन के माध्यम से समाज में बैंकिंग सेवा से वंचित लोगों को जोड़ने के प्रयास को उद्बोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्ता से भी अवगत कराया. अंचल प्रमुख ने भारत को आत्म निर्भर बनाने में बैंकों की भूमिका से अवगत कराया. अंचल प्रमुख ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भी पूरे मनोयोग से ग्राहकों को बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए अपने कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में अंचल प्रमुख द्वारा चिकित्सकर्मियों और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया साथ ही अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रांची अंचल कार्यालय के सभी कार्यपालक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार और प्रधान कार्यालय के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया.

