BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इगो प्रॉब्लम और मनभेद की वजह से रांची में बंद हो गया सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
इगो प्रॉब्लम और मनभेद की वजह से रांची में बंद हो गया सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग

Celebrity Cricket League closed in Ranchi due to Iago problem and discrimination

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ग्राउंड में आयोजित होनेवाले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग पर अब ग्रहण लग गया है. 2015 और 2017 में सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच रांची में हुए थे. इसके बाद इगो प्रॉब्लम और मनभेद से यह आयोजन ही बंद हो गया. इसकी अंदर की वजहें क्या है, इसकी जानकारी बाहर नहीं आयी. सूत्रों के अनुसार भोजपुरी दबंग के कप्तान और सिने स्टार मनोज तिवारी और जेएससीए प्रबंधन के बीच मैच के आयोजन को लेकर कहा-सूनी हो गयी. यह बातें सामने आयी थी कि सुरक्षा कर्मियों ने भोजपूरी दबंग के टीम के सदस्यों को मैदान से बाहर नहीं निकलने दिया था. इसके अलावा कई और बातें थी, जो सामने नहीं आ पायी. इसके बाद से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन जेएससीए में बंद हो गया. जेएससीए प्रबंधन का रूख भी इस लीग को लेकर ठीक नहीं रहा. इस आयोजन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था और मैच का आनंद भी लिया था. 2011 में शुरू हुए लीग में 18 जनवरी 2017 को मुंबई हीरोज और केरल स्ट्राइकर्स तथा बेंगलोर चेन्नई राइनोज बनाम वीर मराठी की टीमों के बीच मुकाबले हुए थे.

जेएससीए की आमदनी ओडीआइ और टी-20 मैच से ही अधिक

जानकारी के अनुसार जेएससीए की अधिकतर आमदनी वन डे इंटरनेशन (ओडीआइ) और टी-20 मैच से ही अधिक होती है. सूत्रों का कहना है कि जेएससीए प्रबंधन की मानें तो 6 करोड़ से अधिक का मुनाफा संस्था को होता है. प्रत्येक मैच में होनेवाली टिकटों की बिक्री तथा अन्य से भी अच्छी-खासी आमदनी होती है. यहां यह बता दें कि वीआइपी पवैलियन (नार्थ और साउथ गेट) को छोड़ मैदान में 45 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है. स्टेडियम में 25 से अधिक कमरों का पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं हैं, जिसमें चार से अधिक श्यूट रूम हैं. इसमें ही मैच के दौरान खिलाड़ियों को ठहराया जाता है.

इसके अलावा खिलाड़ियों, अंपायरों और कमेंट्रेटरों को होटल रेडीसन ब्लू रांची में भी ठहराया जाता है. इसके लिए भी जेएससीए प्रबंधन ही पैसे खर्च करता है. जेएससीए स्टेडियम के पानी, बिजली, सुरक्षा, रेस्तरां, स्विमिंग पूल, कैफे कॉफी डे, कंट्री क्रिकेट क्लब, इंडोर क्रिकेट स्टेडियम, टेनिस ग्राउंड जैसे सुविधाओं के आयोजन का खर्च भी जेएससीए की तरफ से ही वहन किया जाता रहा है. एक दिनी क्रिकेट मैच में सबसे अधिक फायदा जेएससीए प्रबंधन दिखलाता है. अंदरखाने की बात करें, तो आयोजन में पांच-छह करोड़ रुपये सिर्फ टिकटों की बिक्री से आते हैं. सिर्फ कंट्री क्रिकेट क्लब की सदस्यता से ही 3 करोड़ से अधिक की आय होती है.

19 जनवरी 2013 को हुआ था पहला वन डे

19 जनवरी 2013 को जेएससीए में पहला वन डे आयोजित किया गया था. इसके बाद एक दर्जन से अधिक ओडीआइ यहां खेले गये. भारत औऱ श्रीलंका के बीच 12.2.2016 को पहला टी-20 मैच खेला गया था. 16 से 20 मार्च 2017 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. अंतिम टी-20 मैच 7.10.2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था.

जानकारी के अनुसार 19.1.2013 को जेएससीए में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुरू करने की अनुमति मिली थी और इसका निबंधन 12.3.2012 को कराया गया था. 2013 में नगर निगम से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जेएससीए को मिला था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान: सरकार गिराने की तैयारी में विपक्षी पार्टियां, मुश्किल में इमरान खान

Next Post

आज तेजस एक्सप्रेस को CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी….

Next Post
आज तेजस एक्सप्रेस को CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी….

आज तेजस एक्सप्रेस को CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d