BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीमेंट कंपनियां अपना माल उतारें, किया जा सके आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल: रेलवे

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
सीमेंट कंपनियां अपना माल उतारें, किया जा सके आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल: रेलवे

सीमेंट कंपनियां अपना माल उतारें, किया जा सके आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल: रेलवे

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: भारतीय रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से कहा है कि वे अपना सामान मालगाड़ियों से उतार दें, ताकि उनका इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किया जा सके.

सूत्रों ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के साथ रेलवे अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिदिन लगभग 50-60 रैक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मांग अधिक है.

उन्होंने बताया कि इस समय सीमेंट की बोरियों से लदी लगभग 300 मालगाड़ियां खड़ी हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते निर्माण गतिविधियां बंद होने के कारण सीमेंट कंपनियां उन्हें उतारने की जल्दी में नहीं हैं.

Also Read This: सेंसेक्स में 1217.66 अंकों की उछाल, निफ्टी में भी तेजी

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने माल उतारने में देरी पर लगाने वाले शुल्क को माफ कर दिया है, इसलिए कंपनियों को माल नहीं उतारने पर कोई नुकसान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा है कि अगर वे एक-दो दिनों में अपना माल नहीं उतारेंगे, तो हम उन पर शुल्क लगा देंगे.

अधिकारियों ने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की भारी मांग को देखते हुए और सड़क मार्ग से माल की आवाजाही बहुत कम होने के चलते इन मालगाड़ियों को फलों, सब्जियों, खाद्यान्नों, नमक और चीनी जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मुक्त कराना जरूरी है.

सूत्रों ने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारियों के संपर्क में है कि उनकी मालगाड़ियों को समय पर रवाना किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंसेक्स में 1217.66 अंकों की उछाल, निफ्टी में भी तेजी

Next Post

HC ने की क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

Next Post
HC ने की क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

HC ने की क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d