बोकारो: बोकारो जिले में आज सुबह सीमेंट लदा एक बेकाबू ट्रक पलट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तुपकाडीह के निकट बेकाबू अनियंत्रित ट्रक पलट गया. जिसके कारण सीमेंट का बोरा सड़क पर बिखर गया और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बाद में पुलिस की मदद से जाम को हटाया जा सका.

