दिल्ली: मछली खाने के शौकीनों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के संबंध में समेकित दिशानिर्देशों का 5वां परिशिष्ट जारी किया. 5वें परिशिष्ट में मत्स्य पालन (समुद्री) उद्योग के संचालन को लॉकडाउन के प्रतिबंधों से छूट दी गई है.
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के हस्ताक्षर से यह परिपत्र जारी किया गया. परिपत्र के अनुसार, मछली पालन से संबंधित अन्य कार्यों जैसे कि समुद्र/नदी/तालाब में चारा डालना, मछली पकड़ना, उसकी प्रोसेसिंग, पैकिंग, कोल्ड चेन तैयार करने से लेकर उसकी बिक्री को लॉकडाउन से छूट मिल गई है. इतना ही नहीं, मछली का बीज तैयार करना और उसे मछली कारोबार से जुड़े श्रमिकों तक उपलब्ध कराने की गतिविधियों को भी लॉकडाउन से छूट मिली है.
Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा
सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भी मछली पालन, इसे पकड़ने, प्रसंस्कृत करने, परिवहन और बिक्री की छूट दे दी है. इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजा है.

