BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र ने हमें कम और यूपी-एमपी- गुजरात को दी ज्यादा वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री राजेश

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
केंद्र ने हमें कम और यूपी-एमपी- गुजरात को दी ज्यादा वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री राजेश
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र सरकार का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में वैक्सीन की भारी कमी है बावजूद इसके केंद्र सरकार ने राज्य को वैक्सीन की सिर्फ साढ़े सात लाख डोज ही दी हैं.

टोपे ने दावा किया कि जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों को इससे ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं.

राजेश टोपे ने कहा, ”मैंने वैक्सीन के लिए केंद्रीय स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन से बात की है. इतना ही नहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी हर्षवर्धन से बात की है.

महाराष्ट्र के साथ भेदभाव हो रहा है, वो भी ऐसे समय जब महाराष्ट्र में कोरोना सबसे तेजी से बढ़ रहा है और हमारे पास एक्टिव मरीजों की संख्या भी ज्यादा है. हमें कम वैक्सीन क्यों दी जा रही हैं?”

राजेश टोपे ने आगे कहा, ”हर्षवर्धन जी को इसपर जल्द ही विचार करना चाहिए. हम इंतजार कर रहे हैं. हम हर महीने एक करोड़ 60 लाख लोगों को और हर हफ्ते 40 लाख लोगों को वैक्सीन देना चाहते हैं. क्योंकि हम हर दिन छह लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं.”

बता दें कि इससे पहले कल राजेश टोपे ने कहा था कि राज्य के पास कोरोना टीके की 14 लाख खुराक ही बची हैं, जो तीन दिन ही चल पाएंगी और टीकों की कमी के कारण कई टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ रहे हैं.

ऐसे टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे लोगों को वापस भेजा जा रहा है, क्योंकि टीके की खुराकों की आपूर्ति नहीं हुई है. हमें हर हफ्ते 40 लाख खुराकों की जरूरत है. इससे हम एक सप्ताह में हर दिन छह लाख खुराक दे पाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपसी रंजिश में लिपिक की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार

Next Post

बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, 5 की मौत, 4 गंभीर

Next Post
छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ाया, सहयोगी घायल

बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, 5 की मौत, 4 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d