BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आकांक्षी जिले के केंद्र स्तरीय प्रभारी ने शिकारीपाड़ा प्रखंड का किया भ्रमण

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
आकांक्षी जिले के केंद्र स्तरीय प्रभारी ने शिकारीपाड़ा प्रखंड का किया भ्रमण
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन के संयुक्त सचिव सह आकांक्षी जिला के केंद्र स्तरीय प्रभारी पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शिकारीपाड़ा प्रखंड का भ्रमण किया.

इस दौरान उन्होंने शिकारीपाड़ा में बालीजोर पंचायत अंतर्गत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. वहां ससमय बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का ड्रेस, मध्याह्न भोजन व अनुशासन पर ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सरकार की ओर से मिलने वाली समुचित व्यवस्था को विद्यार्थियों के बीच में शत-प्रतिशत रूप से दें.

उन्होंने कहा कि‍ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए. बच्चे देश के भविष्य हैं. उनके सर्वांगीण विकास पर काम करना जरूरी है. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. जिसमें सेविका और सहायिका से बच्चों से संबंधित जानकारी प्राप्त की. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासों का भी निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों से भी मिले व जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं को जिला प्रशासन और प्रखंड प्रसाशन स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर धरातल पर शत-प्रतिशत रूप से उतारने का काम करें, जिससे आकांक्षी जिला को विकास के पायदान पर लाकर खड़ा किया जा सके. इसी क्रम में संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार ने हरिपुर पंचायत में स्थित शगुन सुतम का भी निरीक्षण किया.

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण शगुन सुतम है. इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे. मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी, प्रशिक्षु आईएएस दीपक कुमार दुबे सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ने 31 जनवरी तक किया स्पेशल ट्रेनों का विस्तार

Next Post

आखिर क्यों होता है इस्लाम में ईसा मसीह का इतना आदर?

Next Post
आखिर क्यों होता है इस्लाम में ईसा मसीह का इतना आदर?

आखिर क्यों होता है इस्लाम में ईसा मसीह का इतना आदर?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d