BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीनी ऐप बैन: केंद्र को और प्रभावशाली कदम उठाने चाहिए- कांग्रेस

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
चीनी ऐप बैन: केंद्र को और प्रभावशाली कदम उठाने चाहिए- कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को टिकटॉक, वीचैट, यूसी ब्राउजर जैसे 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

भारत सरकार ने यह फैसला पूर्वी लद्दाख में बीते दिनों चीन और भारत की सेना के बीच हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद उपजे तनाव के बीच लिया है.

कांग्रेस ने भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र को और प्रभावशाली कदम उठाने चाहिए. इससे पहले भारत ने लोकप्रिय टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप पर रोक लगाते हुए कहा कि ये देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति पूर्वाग्रही हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि चीन की सेना द्वारा भारतीय सेना पर हमले की पृष्ठभूमि में यह स्वागत योग्य फैसला है.

पटेल ने ट्विटर पर कहा, ”हम चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत करते हैं. हमारे क्षेत्र में घुसपैठ और चीनी सेना द्वारा हमारे सशस्त्र बलों पर अकारण हमले के मद्देनजर, हम उम्मीद करते हैं कि सरकार और अधिक प्रभावी कदम उठाएगी.”

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ”चीनी ऐप पर रोक लगाना अच्छा विचार है, लेकिन चीनी दूरसंचार और अन्य कंपनियों से पीएम केयर्स कोष में मिले पैसों का क्या? अच्छा विचार है या बुरा.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Next Post

IBPS RRB 2020 PO & Clerk: नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

Next Post
IBPS RRB 2020 PO & Clerk: नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

IBPS RRB 2020 PO & Clerk: नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d