BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र ने आतंकवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का किया काम : अमित शाह

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in समाचार
केंद्र ने आतंकवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का किया काम : अमित शाह

केंद्र ने आतंकवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का किया काम : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के 70 साल और भाजपा के पांच साल के काम को ध्यान में रख मतदान करें. अमित शाह गुरुवार को लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पांच साल में सरकार द्वारा किये गये कार्यों का हिसाब देंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य के निर्माण का सपना साकार किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को संवारने का काम किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिला आपार समर्थन-

शाह कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को आपार समर्थन मिला, जिसके कारण केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने का फेसला लिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में कश्मीर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास ही नहीं किया. भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर के विकास और देश में आतकंवाद के आने वाले गेटवे को बंद करने का काम किया.

राम मंदिर मामले को कांग्रेस ने सुलझाने का काम नहीं किया

उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को भी सुलझाने का काम नहीं किया. लेकिन अब सर्वाच्च न्यायालय का फैसला आ गया है कि राम जन्म भूमि पर ही आसमान को छूने वाला भव्य मंदिर बनेगा. केंद्र सरकार भी चाहती थी कि इसका संवैधानिक रास्ता निकले, अब भव्य राम मंदिर बनेगा.

मतदाताओं से अपील भाजपा की बनाएं सरकार

उन्होंने मतदाताओं से अपील की, कि वे मतदान के दिन जाति, धर्म और प्रत्याशी को न देखे, कमल छाप पर बटन दबा कर भाजपा की सरकार बनाये. मोदी और रघुवर की जोड़ी अगले पांच वर्ष में झारखंड को विकसित राज्य बनाने का वायदा पूरा करेगी और पूरे देश में झारखंड सबसे विकसित राज्य बनेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार नक्सल उन्मूलन का काम भी करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने जांच के दौरान किए तस्करी के 29 कछुए जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Next Post

देशी छोरा विदेशी मेम, दोनों को मिला एक-दूजे का साथ

Next Post
देशी छोरा विदेशी मेम, दोनों को मिला एक-दूजे का साथ

देशी छोरा विदेशी मेम, दोनों को मिला एक-दूजे का साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d