BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र का ‘आत्मनिर्भर पैकेज’ असल मायने में ‘ब्याज कमाओ पैकेज’: रणदीप सुरजेवाला

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
केंद्र का ‘आत्मनिर्भर पैकेज’ असल मायने में ‘ब्याज कमाओ पैकेज’: रणदीप सुरजेवाला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौरान आर्थिक एवं अन्य जरूरतों को लेकर लोगों की समस्याएं अपने चरम पर हैं. ऐसी स्थिति में लोगों को ब्याज के तौर पर केंद्र सरकार से मिली आर्थिक मदद पर कांग्रेस ने तंज कसा है.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सरकार का आत्मनिर्भर पैकेज भले लोगों की नजर में मदद था लेकिन सरकार इसे ‘ब्याज कमाओ पैकेज’ के तौर पर देख रही थी.

उन्होंने कहा कि आज इसी पैकेज पर लोगों से ब्याज पर ब्याज वसूला जा रहा है, जिस पर कोर्ट से केंद्र को फटकार भी मिली है. उन्होंने कहा कि शायद गरीब जनता की कमर तोड़ने को ही सरकार ‘आपदा में अवसर’ की संज्ञा दी थी.

अपने ट्वीट के साथ सुरजेवाला ने एक न्यूज की साझा की है जिसमें लोगों से ब्याज वसूलने को लेकर कोर्ट ने केंद्र तो लताड़ लगाई है. कोर्ट ने कहा कि व्यापारियों का हित देखने के बजाय सरकार जनता के बारे में सोचे.

वहीं कोर्ट ने केंद्र को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए हफ्ते भर का समय दिया है. इस दौरान आरबीआई की आड़ में छिपने को लेकर भी कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाई है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार के लिए आत्मनिर्भर पैकेज का मतलब है ब्याज कमाओ पैकेज.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘नौकरीपेशा लोगों, दुकानदारों, लघु और माध्यम दर्जे के उद्योगों की किश्तों की अदायगी तो 31 अगस्त, 2020 तक बढ़ा दी गई, लेकिन मोदी सरकार न तो ब्याज माफ़ी दे रही, बल्कि उल्टा ब्याज पर ब्याज वसूली कर रही है. क्या सरकार जनता की कमर तोड़ने वाली इस व्यवस्था को ही ‘आपदा में अवसर’ बता रही थी.’

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे की जमीन पर 20,000 मेगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की है योजना: रेल मंत्री

Next Post

BJP का ध्यान विपक्षी दलों की सरकार गिराने पर: CM गहलोत

Next Post
लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है: CM गहलोत

BJP का ध्यान विपक्षी दलों की सरकार गिराने पर: CM गहलोत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d