पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से कोविड-19 संकट से देश को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के ऐलान किए जाने के एक दिन बाद बाद वित्तमंत्री की तरफ से बुधवार को MSMEs के लिए बिना गारंट लोन और ईपीएफओ समेत अनेक राहत के कदमों का ऐलान किया गया. लेकिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे एक बड़ा शून्य करार दिया है.
ममता ने कहा कि केंद्र संघीय व्यवस्था को ध्वस्त करने और आर्थिक पैकेज से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा केंद्र के पैकेज में असंगठित क्षेत्र, सार्वजनिक व्यय और रोजगार सृजन के लिए कुछ नहीं है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि केंद्र का विशेष आर्थिक पैकेज महज ‘एक बड़ा शून्य’ है, उसमें राज्यों के लिए कुछ नहीं है.

