BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
केंद्र सरकार सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

स्वदेश में ही निर्मित पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी के नौसेना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों की जरुरतों को लेकर काफी जागरुक व सतर्क है. देश की रक्षा तैयारियों में समयानुसार बदलाव करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

रक्षा मंत्री ने कहा, “ सरकार सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण की ओर विशेष ध्यान देने और वित्तीय सहायता प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है. समय-समय पर अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर व अन्य रक्षा उपकरणों की खरीद को प्रोत्साहन दिया गया है. सरकार ने सशस्त्र बलों को राष्ट्र हित के दृष्टिकोण से फैसले लेने के लिए अधिक स्वतंत्रता व समर्थन प्रदान किया है.”

राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा, “ आप एक विश्वसनीय नौसेना नहीं खरीद सकते. एक विश्वसनीय नौसेना का निर्माण विश्वसनीय सरकार की ओर से किया जाता है. हिंद महासागर क्षेत्र में जैसा आत्मविश्वास भारतीय नौसेना के पास है वैसा किसी अन्य देश की नौसेना के पास नहीं है.”

रक्षा मंत्री ने भविष्य की रक्षा चुनौतियों को लेकर न केवल सुरक्षाबलों से बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा, “हमें देश के भीतर व बाहर से आने वाले तत्वों के खिलाफ सतर्क रहना होगा. रक्षा मंत्री ने देश के विकास में महासागरों के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि महासागर अवसरों का प्रवेश द्वार हैं लेकिन नौसेना सतर्क नहीं रही तो इससे राष्ट्र की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईस्कूल मैदान कर्रा में प्रखंड स्तरीय करमा मिलन समारोह

Next Post

भाजपा को सत्ता से हटाने वालों के साथ चुनाव में जाएगी आप : जयशंकर

Next Post
भाजपा को सत्ता से हटाने वालों के साथ चुनाव में जाएगी आप : जयशंकर

भाजपा को सत्ता से हटाने वालों के साथ चुनाव में जाएगी आप : जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d