रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति की से कहा गया है कि कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन व अनलॉक वन हर क्षेत्र में केंद्र की सरकार पूरी तरह से विफल रही है. बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने सब कुछ राज्य सरकारों के ऊपर छोड़ रखा है. आत्मनिर्भर भारत व पाकिस्तान -चीन के साथ लाल पीली आंखें दिखा कर एक बार फिर से देश की जनता को शब्दों के भंवर जाल में गुमराह करने का काम चल रहा है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झारखंड राज्य सरकार से मांग की है कि लगातार बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों में कोरोना पोजिटीव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है उससे तो लगता है कि राज्य सरकार को लॉकडाउन पर पुनर्विचार करना चाहिए और आम जनों को बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता करने हेतु कुछ समय देकर संपूर्ण लॉकडाउन कर्फ्यू के साथ करना चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमण का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके। आम जनों के बीच भी यह चर्चा काफी जोरों पर गरम है कि झारखंड में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है और लोग ऐसा चाह भी रहे हैं ।केंद्र सरकार की विवेकपूर्ण निर्णय की वजह से वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश कोरोना संक्रमण के मामले में विश्व गुरु बन जाएगा ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि लालू यादव सर्वाधिक सामाजिक न्याय की लड़ाई में दबे- कुचले, शोषित, पिछड़े और गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। हम सभी उनके लंबे जीवन ,स्वस्थ जीवन और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।बैठक में राहत निगरानी समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,सुरेंद्र सिंह, निरंजन पासवान, सतीश पाल मुंजीनि, सलीम खान, दिनेश लाल सिन्हा,जगदीश साहू, राजन बर्मा उपस्थित थे.

