BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में मिल सकता है DA

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में मिल सकता है DA
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते जहां लाखों कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा है। वहीं जिन लोगों की नौकरी बच गई है, उन्हें किसी भी तरह का इंक्रीमेंट या महंगाई भत्ता नहीं मिला है। सरकारी कर्मचारियों की भी बात करें तो उन्हें पूरी उम्मीद है कि मार्च में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीत साल सरकार ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को पुरानी दर पर ही डीए देने का फैसला सुनाया था लेकिन अब सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी को लेकर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
होली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार कर्मचारियों के हित में जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार होली से पहले DA बढ़ाने संबंधी फैसला लेकर सरकारी कर्मचारियों को सौगात दे सकती है। सरकार यदि डीए को बढ़ाने का ऐलान करती है तो देशभर में 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान भी किया जा सकता है।
त्रिपुरा सरकार ने बढ़ाया तीन फीसदी डीए
इस बीच त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। यहां राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। DA और DR में बढ़ोतरी एक मार्च से लागू होगी। राज्य के कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 320 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी।
कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट
गौरतलब है कि कोरोना महामारी में देश की अर्थव्यवस्था का चौपट हो गई। बीते वर्ष अप्रैल माह से सरकारी कर्मचारियों को DA पुरानी ही दर 17 फीसदी ही देने का फैसला किया गया था। 21 जून 2021 तक केंद्र सरकार द्वारा की गई ये व्यवस्था लागू रहेगी। केंद्र सरकार पहले ही फैमिली पेंशन में ढ़ाई गुना बढ़ोत्तरी का ऐलान कर चुकी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होलिका दहन कैसे करें, जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Next Post

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने कराई सर्जरी, फैंस हुए परेशान

Next Post
महानायक का 77वां जन्म दिन आज

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने कराई सर्जरी, फैंस हुए परेशान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d