BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार नारी न्याय, नारी गरिमा और नारी सम्मान को दे रही प्राथमिकता : रविशंकर प्रसाद

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in समाचार
केंद्र सरकार नारी न्याय, नारी गरिमा और नारी सम्मान को दे रही प्राथमिकता : रविशंकर प्रसाद

Central government giving priority to women justice, women dignity and women respect: Ravi Shankar Prasad

Share on FacebookShare on Twitter

अभिनव,

खास बातें

  • डिजीटल इंडिया से भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बन कर उभरा है.

  • भारत एक डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है.

  • जनधन योजना के तहत 30 करोड़ अकाउंट खोले गये.

  • एम्स का अपॉइंटमेंट अब ऑनलाइन.

  • भारत सेकेंड बिगेस्ट मोबाइल में मैन्युफैक्चरिंग देश बन गया है.

  • भारत में अब 120 करोड़ लोगों के पास मोबाइल.

  • 3 बार तलाक बोलकर तलाक देना आसान नहीं.

  • मिशन मून और चंद्रयान के टीम में भी महिलाएं थी.

रांची: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार झारखंड आये केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि केंद्र सरकार ने धारा 370 हटा कर न्यू इंडिया बनाना शुरू कर दिया है. बीआइटी मेसरा में आयोजित न्यू इंडिया ऑन रिमूवल ऑफ आर्टिकल 370 कार्यक्रम के तहत रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे पहले महिलाएं हैं. सरकार नारी न्याय, नारी गरिमा और नारी सम्मान की बातें कर रही है. केंद्र सरकार जेंडर जस्टिस की भी बात कर रही है. वर्तमान में महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, जो पहले सिर्फ प्लेन की सोचती थी. मिशन मून और चंद्रयान के टीम में भी महिलाएं थी . महिलाओं को उनका यह अधिकार हमारे शासनकाल में संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का सम्मान करना सीखना चाहिए. एक दिन आएगा जब हमारा देश पूरे विश्व में नंबर एक पर होगा.

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि 70 वर्षों में किसी ने नहीं सोचा होगा की जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया जाएगा. यह हमारे शासनकाल में संभव हुआ. धारा 370 प्रावधानों में राइट टू इंफॉर्मेशन, राइट टू एजुकेशन, चाइल्ड मैरिज प्रोविजन एक्ट, वहां की जमीन पर व्यवसाय की आजादी दी गयी. जम्मू कश्मीर की बेटी अगर दूसरे राज्य के लड़के के साथ शादी करती है तो उसे उसके हक से वंचित कर दिया जाता था, लेकिन धारा 370 हटने से यह सभी प्रावधान अब मान्य नहीं होंगे. धारा 370 हटाना एक महत्वपूर्ण कदम था. 70 सालों का पाप हमने धोया है.

कानून मंत्री ने कहा कि ट्रिपल तलाक में तलाक-तलाक-तलाक बार बोलने से शादी का रिश्ता खत्म हो जाता था अब यह नहीं होगा. इससे मुस्लिम महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बिल के आने से अब कोई 3 बार तलाक बोलकर तलाक नहीं दे सकता है.

उन्होंने कहा कि डिजीटल इंडिया से भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत बन कर उभरा है. भारत का वर्चस्व पूरे विश्व में है. भारत एक डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है. हमें टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश को बदलना है. आज 130 करोड़ की जनसंख्या में लगभग 120 करोड़ के पास मोबाइल है. जनधन योजना के माध्यम से हमने लगभग 30 करोड़ बैंक अकाउंट खोले है, और उसे आधार कार्ड से लिंक करवाया. अब आसानी से सब्सिडी का पैसा यानी मनरेगा का पैसा हो या किसान पेंशन योजना का सभी राशि अकाउंट में बहुत आसानी से पहुंच रहा है. डिजिटल पेमेंट के माध्यम से अब भुगतान करना भी आसान हो गया है.

पहले एम्स में अपॉइंटमेंट लेने के लिए दिल्ली जाना होता था, और वहां अपना डिटेल्स देना होता था. अब डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप घर पर बैठकर अपना अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते है. उन्होंने कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तो उस समय सिर्फ देश में दो मोबाइल मैनुफैक्चरिंग कंपनियां थी, लेकिन आज की तारीख में पूरे देश में करीब 168 से ज्यादा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकाईयां हैं. भारत सेकेंड बिगेस्ट मोबाइल में मैन्युफैक्चरिंग देश बन गया है. 2015 में हमने स्टार्टआप इंडिया प्रोग्राम शुरुआत किया था. आज 22000 स्टार्टआप पूरे देश में है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में E-Cigarette पर पूरी तरह बैन

Next Post

SBI में ग्रेजुएट्स के लिए 700 पदों पर निकली वैकेंसी

Next Post
SBI में ग्रेजुएट्स के लिए 700 पदों पर निकली वैकेंसी

SBI में ग्रेजुएट्स के लिए 700 पदों पर निकली वैकेंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d