BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार ने रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात पर लगाया प्रतिबंध

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार ने रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात पर लगाया प्रतिबंध
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गुरुवार को तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार ने रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर (एसी) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. सरकार ने ऐसा गैर-आवश्यक सामान के आयात में कमी लाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से किया है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है. इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है.’ इसके साथ ही ये टायर, टीवी सेट और अगरबत्ती जैसे उत्पादों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

एसी की पहचान घरेलू विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संभावित वस्तुओं के रूप में की गई है क्योंकि इसका बड़ी मात्रा में आयात किया जाता है. इसका घरेलू बाजार 5-6 बिलियन डॉलर का है. अलग-अलग, सेगमेंट के आधार पर, 85-100 प्रतिशत पुर्जों का आयात किया जाता है. इसका बाजार लगभग 2 बिलियन डॉलर का है.

महिंद्रा ग्रुप के पवन गोयनका के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के समूह द्वारा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के लिए तैयार की गई योजना के हिस्से के रूप में, थाईलैंड के साथ व्यापार समझौते पर दोबारा काम करने और शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था. आयात प्रतिबंध को लागू करना उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत भारत को विनिर्माण केंद्र के हब में बदलने पर जोर दिया जाएगा.

अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का हो सकेगा निर्यात

अब अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का निर्यात किया जा सकेगा. कोरोना महामारी में भारत सहित पूरी दुनिया में हैंड सैनिटाइजर की मांग में बहुत इजाफा देखने को मिला है. वहीं भारतीय सैनिटाइजर कंपनियां अपने उत्पाद को दुनिया के बाजार में बेचना चाहती हैं. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है.


 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी समेत 9 के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

Next Post

51 करोड़ का ठेका फर्जी कागजातों के आधार पर लेने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

51 करोड़ का ठेका फर्जी कागजातों के आधार पर लेने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d