BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन 5.0: जून 30 तक बढ़ाया गया, जानिए क्या है पूरा गाइडलाइन

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
लॉकडाउन 5.0: जून 30 तक बढ़ाया गया, जानिए क्या है पूरा गाइडलाइन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) को केंद्र सरकार ने अनलॉक 1 (Unlock 1) का नाम दिया है.

अनलॉक 1 के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है. नई गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में अब भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, लेकिन बाकि जगहों पर धीरे-धीरे छूट दी जाएगी. ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी.

कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी.

अनलॉक 1 में मिलेगी ये छूट

  •  गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनलॉक 1 में एक से दूसरे राज्य में आवाजाही के लिए किसी भी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी.
  • मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे. अनलॉक 1 में 8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे.- नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश के सभी हिस्सों में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा. हालांकि जरूरी सामान के लिए किसी भी तरह का कर्फ्यू नहीं रहेगा. अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था.

लॉकडाउन 5.0 में हैं कई चुनौतियां

लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) में देश के सामने दो चुनाैतियां हैं. एक तरफ आर्थिक गतिविधियों में छूट के जरिए अर्थव्यवस्था को दोबारा से पटरी पर लाने की कोशिश होगी, तो वहीं दूसरी तरफ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को भी काबू करना है.

इससे पहले लॉकडाउन 5.0 का संकेत देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि लॉकडाउन 5.0 तो होगा, लेकिन पाबंदियां काफी हद तक कम हो जाएंगी.

केंद्र सरकार से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक बयान में कहा है कि मौजूदा स्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन पूरी तरह से नहीं खोला जा सकता, लिहाजा सरकार ने यह तय किया है कि लॉकडाउन की अवधि 15 जून तक बढ़ाई जाएगी. हालांकि इसको लेकर क्या गाइडलाइन होंगी यह आने वाले एक-दो दिन में साफ होगा.

आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी: गृह मंत्रालय

  • चरण 1: सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी. सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी.
  • चरण 2: स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे.
  • चरण 3: अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा.

अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बातचीत

गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की थी. इस बातचीत में लॉकडाउन 4 के हालात की समीक्षा हुई. गृह मंत्री ने राज्यों से लॉकडाउन 5 को लेकर उनकी राय जानी, आगे के प्लान पर बातचीत हुई.

कई राज्यों ने अभी से ही अपने राज्य में लॉकडाउन या फिर सख्ती को आगे तक के लिए बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद गृह मंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी.

इस दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी को मुख्यमंत्रियों की राय से अवगत कराया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update: जमशेदपुर से आज मिले 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़े हुए 549

Next Post

अपर सचिव ने दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Next Post
अपर सचिव ने दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया

अपर सचिव ने दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d