BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 GST स्लैब को मर्ज कर सकती है केंद्र सरकार, कई चीजों के दाम पर होगा असर

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
2 GST स्लैब को मर्ज कर सकती है केंद्र सरकार, कई चीजों के दाम पर होगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. जल्द ही वस्तु एवं सेवा कर के 2 टैक्स स्लैब आपस में मर्ज हो सकते हैं. वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार GST के 12 फीसदी टैक्स स्लैब और 18 फीसदी टैक्स स्लैब को मर्ज करने के पक्ष में है. यानी इन दोनों के बदले आने वाले समय में एक ही GST स्लैब होगा. वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मार्च में होने वाली GST काउंसिल की बैठक में राज्यों की इनडायरेक्ट टैक्स बॉडी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. आपको बता दें कि कुछ राज्यों की तरफ से इन दोनों टैक्स स्लैब को मर्ज करने की मांग काफी समय से की जा रही है. 15वें वित्त आयोग ने भी इसकी सिफारिश की है.

देश में अभी GST के 4 प्राइमरी स्लैब हैं. इनमें 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी का प्राइमरी स्लैब अलग-अलग वस्तुओं और सेवाओं के लिए है. वहीं, कीमती पत्थरों और मेटल्स पर 0.25 फीसदी और 3 फीसदी का स्पेशल GST स्लैब भी है. वहीं, लग्जरी और डीमेरिट गूड्स जैसे ऑटोमोबाइल, तंबाकू और aerated drinks पर सेस भी लगता है.

केंद्र सरकार ने जब 17 अलग-अलग टैक्स को GST में मर्ज कर दिया था, तब यह सोचा गया था कि इससे केंद्र और राज्यों को मिलने वाले रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन बार-बार GST रेट्स में कटौती के कारण टैक्स रेवेन्यू घटा है और टैक्स स्लाब में यह रिविजन इसी कमी को पूरा करने के लिए किया जा रहा है. जब 12 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब मर्ज हो जाएंगे तब GST रेट इन दोनों के बीच में रखा जा सकता है. इससे 12 फीसदी के ब्रैकेट में आने वाले प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे और 18 फीसदी ब्रैकेट वाले सस्ते होंगे. अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूर कर लेती है तो घी, बटर, चीज जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी, वहीं साबुन, किचनवेयर जैसे प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक इरफान अंसारी के प्रयास से कांग्रेस नेत्री सकीना बीवी का भतीजा सकुशल घर वापस लौटा

Next Post

जयपाल सिंह स्टेडियम के पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू की, 4.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति

Next Post
जयपाल सिंह स्टेडियम के पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू की, 4.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति

जयपाल सिंह स्टेडियम के पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू की, 4.53 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d