नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सैनेटाइजर और मास्क को जरूरी सामानों की लिस्ट से हटाने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले से तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गये हैं, कि आखिर सरकार ने संकट के इस समय पर ये फैसला क्यों लिया है.
वहीं ये जानकारी भी सामने आई है कि सैनेटाइजर और मास्क बनाने वाली कंपनियों ने अपील की थी, कि सरकार इस तरह का कोई फैसला नहीं ले. लेकिन सरकार ने अपील को नहीं माना है .
जानकारी के मुताबिक, इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की ओर से कन्ज्यूमर अफेयर्स विभाग को पत्र लिखा गया था. इस पत्र में कहा गया था कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं.
ऐसे में दो से तीन लेयर वाले मास्क को अगले छह महीने तक जरूरी सामान की लिस्ट से नहीं हटाना चाहिए. लेकिन इस सलाह को सरकार ने नहीं माना और नई लिस्ट जारी कर दी गयी.

