BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली की घटना के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: कृषिमंत्री

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद कृषिमंत्री ने दिये निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों के समर्थन में 31 जनवरी को गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली

हजारीबाग: झारखंड के कृषिमंत्री बादल ने गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसक घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है और किसानों के समर्थन में 31 जनवरी को राज्य में गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली निकालने की बात कही है. कृषिमंत्री मंगलवार देर शाम हजारीबाग में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और वे किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते है.

कृषिमंत्री बादल ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि गलत कानूनों के कारण किसान आंदोलित थे, उनकी बात किसी ने नहीं सुनी, मजबूरन किसान ट्रैक्टर रैली पर उतारू हुए. उन्होंने कहा कि देशभर के किसान अपनी बातों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए पिछले दो महीने से दिल्ली में गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे है, उनकी मांगें जायज है और केंद्र सरकार तत्काल तीन काले कानूनों को वापस ले.

बादल ने कहा कि राज्य में भी किसानों के आंदोलन के समर्थन में 31 जनवरी को गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली निकाला जाएगा. उन्होंने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भी इस प्रकार के ट्रैक्टर रैली के आयोजन के लिए स्थानीय नेताओं को प्रेरित किया.

इधर, कृषि मंत्री बादल और श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता ने हजारीबाग के नगवां में टोल प्लाजा के विरोध में चल रहे आंदोलन के क्रम में पिछले 12 दिनों से अनशनरत आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने व प्रोन्नति की प्रक्रिया होगी पूरी: राज्यपाल

Next Post

बीएयू में ऑफलाइन कक्षाएं कल से होगी शुरू

Next Post
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

बीएयू में ऑफलाइन कक्षाएं कल से होगी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d