BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार मनरेगा के लिए झारखंड को पर्याप्त राशि दें: आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार मनरेगा के लिए झारखंड को पर्याप्त राशि दें: आरपीएन सिंह

केंद्र सरकार मनरेगा के लिए झारखंड को पर्याप्त राशि दें: आरपीएन सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर एवं राहत निगरानी समिति के पदाधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा की.

इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने दो सप्ताह लॉकडाउन की तिथि बढ़ाए जाने के लिए राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत किया है. कंट्रोल रुम में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस राहत समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता छोटू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित थे.

पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त सुझावों के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड जैसे ग्रामीण परिवेश इलाके में मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से रोजगार दिया जा सकता है और अर्थव्यवस्था को भी ताकत मिलेगी ऐसी हालत में केंद्र सरकार मनरेगा के लिए झारखंड को पूरा पैसा दे ताकि झारखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

झारखंड के कई जिले ग्रीन और ऑरेंज जोन में है जहां मनरेगा का काम युद्ध स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करते हुए किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई को किस तरह से मदद पहुंचाया जा सकता है यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है और दोनों बिंदुओं पर केंद्र सरकार को मनरेगा के लिए और एमएसएमई के लिए मदद की जानी चाहिए.

आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को लेबर श्रमिकों के लिए भी सहयोग करना चाहिए. उन्होंने पदाधिकारियों को और पूरे राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा है हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए हर हालत में कोरोना को हराना है, झारखंड वासियों की आंखों में आंसू पूछना हमारा पहला कर्तव्य है.

आने वाले 2 महीनों में हमें पार्टी की तरफ से सिर्फ और सिर्फ कोरोना महामारी से जूझ रहे आवाम की रखवाली करना उनके आंसू पोछना होना चाहिए. कांग्रेस के तरफ से हम झारखंड के सभी गांव में राज्य की जनता को पूरी तरह से मदद के लिए 24 घंटे खड़ा रहना यही एकमात्र राजनैतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत उद्देश्य होना चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों का एकमात्र इरादा है किस तरह से पूरे राज्य के गांव में मुखिया, वीडियो जनप्रतिनिधि, सहिया आंगनबाड़ी राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के माध्यम से हर घर में राशन पहुंचाया सभी मंत्री संगठन के सुझाव को महत्वपूर्ण तरीके से जनता के लिए क्रियान्वयन करते हैं.

हमारे कार्यकर्ता भोजन, खाद्य सामग्री के अतिरिक्त बेबी फूड और दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण जिला में झारखंड के ग्रामीण इलाके में अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सामाजिक दूरी बनाते हुए पहले के तहत कार्य जारी रखेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संगठन से प्राप्त सुझावों के तहत केंद्र सरकार झारखंड के प्रवासी मजदूरों एवं छात्र छात्राओं को झारखंड के लिए चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेन में भाड़ा नहीं लिया जाए. कोरोना महामारी के इस दौर में बच्चों और मजदूरों से किराया वसूलना एक तरह से गुनाह होगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्र सरकार से निवेदन करती है कि हमें अपने मजदूरों और बच्चों को स्पेशल ट्रेन चलाने में सहयोग करें और किसी भी कीमत पर किराया ना लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन का सत्ता पक्ष कर रहा उल्लंघन, विपक्ष को विधि सम्मत अनुमति भी नहीं: भाजपा

Next Post

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विस क्षेत्र के श्रमिकों को दिया उपहार

Next Post
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विस क्षेत्र के श्रमिकों को दिया उपहार

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विस क्षेत्र के श्रमिकों को दिया उपहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d