रांची: निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट काल में देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के लिये 20 लाख करोड़ रू. का आर्थिक पैकेज की घोषणा किया है और कहा है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था उठ खड़ी होगी. यह रकम देश के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) का करीब 10 प्रतिशत है.
मैंने कुछ दिन पहले झारखंड के मुख्यमंत्री से जीडीपी के 20 प्रतिशत के समतुल्य आर्थिक पैकेज मांग प्रधानमंत्री से करने के लिये कहा था. हमारे मुख्यमंत्री ने इसे मांगा या नहीं पर आज प्रधानमंत्री ने यह पैकेज दे दिया. इसके लिये वे बधाई के पात्र हैं.
जितना महत्वपूर्ण यह पैकेज देनी है उससे अधिक महत्वपूर्ण इसे खर्च करने का रोड मैप तैयार करना है. केन्द्र सरकार इसे राज्यों के भरोसे नहीं छोड़ें, बल्कि इसपर संघीय ढांचा की सीमा मर्यादा के अनुरूप नियंत्रित करें.

