BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार की टीम बोकारो दौरे पर, विभिन्न योजनाओं का करेगी निरीक्षण

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो:- राष्ट्रस्तरीय अनुश्रवण दल के सदस्य 12 नवंबर तक बोकारो में रहेंगे. इस दल के सदस्य केंद्र प्रायोजित योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत अन्य योजनाओं का श्रेत्र भ्रमण कर जायजा लेगी. इस संबंध में आज उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई उन्होंने बताया कि दिल्ली से आयी टीम के सदस्य लगभग दस पंचायतों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट ग्रामीण मंत्रालय को सौंपेगी. टीम को अनुश्रवण में संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य अधिकारी सहयोग करें. 

उप विकास आयुक्त   जय किशोर प्रसाद ने कहा कि यह भारत सरकार एवं राज्य सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है जो जो हमारे जिले में संचालित है. इसका अनुश्रवण करने दिल्ली से टीम आई हुई है. दिल्ली के टीम में शामिल अवर सचिव (मॉनिटरिंग) ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली श्री ओमेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री अमरनाथ शामिल है. उन्होंने कहा कि अनुश्रवण करने वाले दल जो जिले लगभग दस पंचायतों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार को समर्पित करेंगे. उनको क्षेत्र में आवश्यक सहयोग करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियो को निदेश दिया. साथ ही कोविड-19 को देखते हुए ज्यादा भीड़ इक्कठा नही करने का निदेश दिया. 

अवर सचिव (मॉनिटरिंग) ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली  ओमेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियो से अपने आने का उद्देश्य साझा किया एवं क्षेत्र भ्रमण के पंचायत एवं प्रखंडों का चयन किया जिसमें पिछले तीन वित्तिय वर्ष के कार्यो का अनुश्रवण किया जाएगा. साथ ही अनुश्रवण से   सम्बन्धित प्रपत्र को साझा किया. 

अवर सचिव (मॉनिटरिंग) ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली श्री ओमेंद्र प्रताप सिंह एवं   अमरनाथ द्वारा चंदनकियारी, कसमार, पेटरवार, चंद्रपुरा एवं गोमिया प्रखंडों के चयनित विभिन्न पंचायतों में पिछरी दक्षिणी, पोलकिरी, गररी, हिसिम, सिजुआ, बड़ाईकला, घटियारी, तारणी, महुआटांड़ एवं टिकहरा का भ्रमण किया जाएगा. 

बैठक में निदेशक डीआरडीए   सादात अनवर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी   राज शेखर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास   संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट   रामप्रवेश राम, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल   पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार   शैलेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा   सुदर्शन मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी श्रीमती वेदवंती कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस   अनीता केरकेट्टा, वरीय लेखा पदाधिकारी   पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश तिवारी उपस्थित थी.

झारखंड के खनन क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता विषय पर आज रांची में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पर्यावरण और ऊर्जा विकास केंद्र द्वारा आयोजित कार्यशाला को वन सचिव प्रियेश कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में आम लोगों की सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतगणना केंद्र में मोबाइल व मादक पदार्थां को ले जाने पर रहेगी रोक

Next Post

जल सहियाओं को दिया फिल्ड टेस्ट व एच 2 एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण

Next Post
जल सहियाओं को दिया फिल्ड टेस्ट व एच 2 एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण

जल सहियाओं को दिया फिल्ड टेस्ट व एच 2 एस किट से जल जांच करने का प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d